
Bigg Boss 18: फर्जी निकली कन्फर्म कंटेस्टेंट की खबर, नाम सुन फैंस को लगा था सदमा
Bigg Boss 18: बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान होस्टेड बिग बॉस 18 में इस बार कौन से सेलेब्रिटी नजर आएंगे इस बात पर कयासों का सिलसिला शुरू हो चुका है। हाल ही में कई एक्टर्स के नाम सामने आए थे, लेकिन अब इनमें के कई ने खुद ही इन खबरों को खारिज कर दिया है।
Bigg Boss 18 Confirm Contestant: बिग बॉस का नया सीजन हर साल दर्शकों के बीच उत्सुकता और चर्चा का विषय बनता है। इस बार भी, दर्शकों को शो में कई नए चेहरे देखने को मिलेंगे। हालांकि, इनमें एक जाना-पहचाना चेहरा भी शामिल होगा, जो हाल ही में बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में शामिल था। सना मकबूल इस सीजन की विजेता बन चुकी हैं। सलमान खान होस्टेड टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो में इस बार कौन से सेलेब्रिटी बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगे, इस बारे में कुछ ही वक्त पहले ऐसी खबर आई थी कि दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम इस सीजन के पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट हैं।
शोएब इब्राहिम ने किया इनकार
शोएब इब्राहिम ने अपने एक व्लॉग में खुद यह साफ किया है कि वह बिग बॉस जैसे रियलिटी शोज के लिए नहीं बने हैं। शोएब इब्राहिम ने कहा कि वह सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो के लिए बहुत ज्यादा मासूम हैं और वह इस शो का हिस्सा नहीं बनने जा रहे हैं।
बिग बॉस टीवी की दुनिया का एक विवादित शो है। फिर भी फैन फॉलोइंग के मामले में ये बाकी रियलिटी शोज से आगे है। अब बिग बॉस का अपकमिंग सीजन 18 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसके पहले कंटेस्टेंट को लेकर अपडेट आई है।





