Jr NTR और जाह्नवी कपूर की रोमांटिक केमेस्ट्री, ‘धीरे धीरे’ सांग हुआ रिलीज़…सोशल पर हुआ ट्रेंड

Devara: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर फिल्म देवरा पार्ट 1 को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म का रोमांटिक गाना धीरे धीरे रिलीज हुआ है। अब शिखर पहाड़िया ने दोनों की रोमांटिक केमेस्ट्री पर रिएक्ट किया है।

जाह्नवी कपूर साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) के साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री में देवरा (Devara Part 1) से डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक देगी। जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने भले ही बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया हो, लेकिन इशारों-इशारों वाला प्यार उनके रिश्ते को बयां करने के लिए काफी है। देवरा का दूसरा गाना धीरे-धीरे (Devara Song Dheere Dheere) सोमवार को रिलीज हुआ। इस गाने में जाह्नवी कपूर और जूनियर एनटीआर की केमिस्ट्री लाजवाब है। जिस पर जाह्नवी के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड ने रिएक्ट किया है।

रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर ने किया रिएक्ट

सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर और जूनियर एनटीआर का रोमांटिक गाना पसंद किया जा रहा है। अब एक्ट्रेस के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने भी उनके गाने पर रिएक्ट किया है। शिखर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर गाने का टीजर रीशेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, “वॉव वॉव वॉव। मास।” उनका ये पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

शिखर पहाड़िया काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। पहले दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था लेकिन उनका ब्रेकअप हो गया था। अब उनके फिर से डेटिंग करने की चर्चा है। उन्हें अक्सर साथ में देखा जाता है।

जूनियर एनटीआर स्टारर देवरा पार्ट 1 का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। पहले फिल्म को इसी साल अप्रैल में रिलीज किया जाना था, लेकिन शूट में देरी होने की वजह से रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया था। नई रिलीज डेट 10 अक्टूबर तय की गई थी। हालांकि, अब मूवी अक्टूबर नहीं बल्कि 27 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Back to top button