
Box Office Report: औरों में कहां दम था’ और ‘उलझ’ के बीच कांटे की टक्कर, देखें फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन
Box Office Report: बीते दो अगस्त को एक दूसरे को टक्कर देने रिलीज हुई जाह्नवी कपूर स्टारर उलझ और अजय देवगन की औरों में कहां दम था। अब दोनों फिल्मों का पहले वीकेंड का कलेक्शन सामने आ गया है।
Auron Mein Kahan Dum Tha Vs Ulajh Box Office Collection: अगस्त का महीना कई इमोशन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने वाला है। शुरुआत रोमांस और थ्रिलर से हुई है। बीते दो अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में रिलीज हुई, जिसमें पहली जान्हवी कपूर की उलझ और अजय देवगन की औरों में कहां दम था का नाम शामिल है। दोनों ही फिल्मों की पहले वीकेंड कलेक्शन की डिटेल सामने आ गई है कि 3 दिनों में दोनों फिल्मों ने कलेक्शन हासिल किया है।
2 अगस्त को सिनेमाघरों में आईं औरों में कहां दम था और उलझ दोनों अलग-अलग जॉनर की फिल्में हैं। अजय और तब्बू की फिल्म में रोमांस और ड्रामा है तो जाह्नवी कपूर की मूवी में थ्रिल है। दोनों फिल्मों को दर्शकों और क्रिटिक्स की तरफ से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। जानिए इन फिल्मों ने पहले वीकेंड में कितना कमाया है।
औरों में कहां दम था का (Auron Mein Kahan Dum Tha Box Office Collection)
नीरज पांडेय के निर्देशन में बनी रोमांटिक ड्रामा औरों में कहां दम था मूवी में कृष्ण बने अजय देवगन और वसुधा बनीं तब्बू की प्रेम कहानी दिखाई गई है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरूआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 1.85 करोड़ की ओपनिंग की थी। दूसरे दिन 2.15 करोड़ पर कमाई पहुंची। जबकि तीसरे दिन 2.75 करोड़ का कलेक्शन मूवी ने हासिल किया। फिल्म ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की थी। शुक्रवार को फिल्म ने सिर्फ 1.85 करोड़ की कमाई की थी। वहीं कहा जा रहा है कि यह 100 करोड़ के बजट में बनी है।
उलझ (Ulajh 3 Days Box Office Collection)
उलझ की बात करें तो 3 दिनों में जाह्नवी कूपर की फिल्म ने पहले दिन 1.15 करोड़ की ओपनिंग की. जबकि दूसरे दिन यह आंकड़ा 1.75 करोड़ पहुंचा। वहीं तीसरे दिन 2 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की. इसके बाद भारत में उलझ का पहले वीकेंड पर कलेक्शन 4.90 करोड़ ही रहा। जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 5 से साढ़े 5 करोड़ ही पहुंच पाया है। फिल्म का बजट 50 करोड़ बताया जा रहा है।
गौरतलब है कि 15 अगस्त को नई फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं, जिसके चलते इन दो फिल्मों के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल सकती है।





