उपचुनाव के मतों की गिनती का काम शुरू, अभी तक मिले-जुले रुझान

evm machine

नई दिल्ली। देश के 13 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों  की  3 लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव के मतों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हो चुकी है। इन सीटों पर 30 अक्टूबर को वोट डाले गए थे।

इस बीच मप्र, बिहार, हिमाचल, हरियाणा, असम समेत कई राज्यों से रुझान आने लगे हैं। अब तक रुझानों के मुताबिक असम की दो विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।

हरियाणा की ऐलनाबाद सीट पर इनेलो को बढ़त मिली है जबकि मध्य प्रदेश की सभी तीन सीटों पर भाजपा आगे है। हिमाचल में 2 सीटों पर कांग्रेस को व 1 सीट पर भाजपा आगे चल रही है।

बिहार में 1 सीट पर जेडीयू और 1 पर आगे है RJD

बिहार में दो सीटों पर हुए उपचुनाव में से तारापुट सीट पर आरजेडी आगे चल रही है। इसके अलावा कुशेश्वरनाथ में जेडीयू को बढ़त मिली है।

तेजस्वी बोले- जनादेश की नहीं होने देंगे चोरी

बिहार की कुश्वेश्वरनाथ और तारापुर विधानसभा सीट से आरजेडी के उम्मीदवार जेडीयू प्रत्याशियों के मुकाबले आगे चल रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि यदि प्रशासन ने कोई दखल नहीं दिया तो फिर हम बड़े अंतर से जीतेंगे। तेजस्वी ने कहा कि हम किसी को भी जनादेश की चोरी नहीं करने देंगे।

असम और मप्र में भाजपा को बढ़त, हिमाचल में कांग्रेस को फायदा

असम की दो विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है भाजपा। हरियाणा की ऐलनाबाद सीट पर इनेलो को बढ़त। मध्य प्रदेश की सभी तीन सीटों पर भाजपा आगे। हिमाचल में 2 पर कांग्रेस को बढ़त। 1 सीट पर भाजपा चल रही है आगे।

Back to top button