IPL 2026 में फिक्सिंग और हनी-ट्रैप का खतरा, BCCI ने सुनाया सख्त फरमान

IPL 2026 के दौरान खिलाड़ियों के आसपास अनधिकृत लोगों की मौजूदगी पर बीसीसीआई सतर्क हो गया है। फ्रेंचाइजियों को सख्त गाइडलाइंस जारी कर हनीट्रैप और सुरक्षा जोखिमों से बचने की चेतावनी दी गई है।

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में नियमों के उल्लंघन के मामले में अब बीसीसीआई एक्शन मोड में आ चुकी है. इसके साथ ही बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट ने ये अंदेशा जताया है कि खिलाड़ियों को हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे गलत काम कराया जा सकता है. इसके लिए बोर्ड ने 7 पेज का एक एडवाइजरी जारी की है और जल्द ही सभी टीमों के साथ एक मीटिंग होने वाली है.

BCCI ने जारी की गाइडलाइन

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने फ्रेंचाइजियों को भेजे गए आधिकारिक कम्युन‍िकेशन में कहा है कि IPL ऑपरेशंस टीम समय-समय पर जांच करेगी कि एडवाइजरी का पालन हो रहा है या नहीं. साथ ही टीम मैनेजरों को सभी स्वीकृत गेस्ट विजिट और होटल मूवमेंट का रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए गए हैं.

बोर्ड ने अपनी एडवाइजरी में साफ कहा है कि कुछ मामलों में खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने बिना टीम मैनेजर की जानकारी या अनुमति के बाहरी लोगों को होटल रूम तक पहुंच दी. कई मामलों में टीम मैनेजर को विजिटर्स की मौजूदगी की जानकारी तक नहीं थी. BCCI ने इस प्रथा को तुरंत प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया है.

क्रिकेटर्स से मिल रहे संदिग्ध लोग?

BCCI ने यह भी स्पष्ट किया है कि खिलाड़ियों या सपोर्ट स्टाफ से मिलने आने वाले मेहमानों को केवल होटल की सार्वजनिक जगहों जैसे लॉबी या रिसेप्शन लाउंज में ही मिलने की अनुमति होगी. किसी भी गेस्ट को निजी होटल रूम तक ले जाने के लिए टीम मैनेजर की लिखित अनुमति जरूरी होगी.

बोर्ड ने फ्रेंचाइजियों को हनीट्रैप और सुरक्षा जोखिमों को लेकर भी आगाह किया है. एडवाइजरी में कहा गया कि हाई-प्रोफाइल स्पोर्ट्स वातावरण में टारगेटेड कॉम्प्रोमाइज और हनीट्रैप जैसी घटनाओं का खतरा बना रहता है. इसके अलावा यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर कानूनी आरोपों की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता.

BCCI ने सभी IPL फ्रेंचाइजियों से खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर लगातार सतर्क और सक्रिय रहने को कहा है ताकि किसी भी तरह के विवाद या सुरक्षा संकट से बचा जा सके.

ये भी पढ़े- SRH vs PBKS: कूपर कोनोली ने ह‍िला दी IPL की र‍िकॉर्डबुक, पंजाब से छिना ‘नंबर 1’ का ताज

Back to top button