Rashifal: सावन शिवरात्रि के दिन इन राशि वालों की बदलेगी किस्मत

02 August 2024 Rashifal: सावन शिवरात्रि के दिन मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि वालों को जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। किसी के बिगड़े हुए काम बनगें तो किसी को परेशानियों का कामना करना होगा।

Aaj Ka Rashifal: हिन्दू धर्म में ज्योतिष आकलन का बहुत महत्व होता है। ग्रहों के चाल आपके दैनिक राशिफल (Rashifal) का आकलन किया जाता है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल (Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं।

मेष राशि-  कारोबार में भाग-दौड़ अधिक रहेगी। विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं।  यात्रा लाभप्रद रहेगी। मीठे खान-पान में रुचि बढ़ सकती है। परिवार में शान्ति के प्रयास करें। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। पिता के सहयोग से कोई पैतृक सम्पत्ति मिल सकती है। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे।

वृषभ राशि-  मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।  किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। बौद्धिक कार्यों से सम्मान की प्राप्ति होगी। धनार्जन के साधन बनेंगे। नौकरी में तरक्की के साथ स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि-  मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।  किसी दूसरे स्थान पर परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। आय में वृद्धि होगी, परन्तु खर्च बढ़ सकते हैं। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। 

कर्क राशि- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।  धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

सिंह राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी रहेगा।  नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें। बहन-भाई का साथ मिलेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।

कन्या राशि-  संयत रहें। बातचीत में सन्तुलन बनाकर रखें।  कारोबार में कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ सकता है। परिश्रम भी अधिक करना पड़ सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। 

तुला राशि- मन प्रसन्न रहेगा। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें।  माता-पिता का साथ मिलेगा। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक या शोधादि कार्यों के लिए यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। बातचीत में सन्तुलित रहें।  नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर भी मिलेंगे। शिक्षा के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

धनु राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन अशान्त रहेगा।  परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कारोबार के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। वाहन सुख में कमी आ सकती है।

मकर राशि-  धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। धन की प्राप्ति हो सकती है।

कुंभ राशि- मन परेशान हो सकता है। संयत रहें।  क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशसत होंगे। आय में वृद्धि होगी। वाहन सुख का लाभ म‍िलेगा। कारोबार पर ध्यान दें। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी सम्पत्ति से धनार्जन के अवसर मिल सकते हैं। 

मीन राशि- किसी अज्ञात भय से परेशान रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं।  रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। मन प्रसन्न रहेगा। माता का सानिध्य मिलेगा। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। 

Back to top button