Khel Khel Mein Trailer: खेल खेल में खुलेगी सीक्रेट्स की पोल, अक्षय-वाणी कॉमेडी से करेंगे झोल…

Khel Khel Mein Trailer: अक्षय कुमार, वाणी कपूर, तापसी पन्नू और एमी विर्क स्टारर फिल्म ‘खेल खेल में’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों में फिल्म देखने का उत्साह और बढ़ गया है।

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के लिए पिछले 3 साल बहुत अच्छे नहीं रहे हैं। हाल-फिलहाल में आई फिल्म ‘सरफिरा’ भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई और इसकी असफलता पर खुद अक्षय ने भी निराशा जाहिर की। हालांकि, फिल्म में अक्षय के अभिनय की दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी खूब तारीफ की थी। लेकिन अब वो इस साल अपनी तीसरी रिलीज के लिए तैयार हैं। अब अक्षय फिल्म ‘खेल खेल में’ लेकर आ रहे हैं, जिसका ट्रेलर (Khel Khel Mein Trailer) रिलीज हो गया है।

खुलेंगे फोन में छिपे दोस्तों के राज

खेल-खेल में’ ट्रेलर की शुरुआत अच्छी है। अक्षय के अलावा फिल्म में फरदीन खान, एमी विर्क, आदित्य सील, वाणी कपूर, तापसी पन्नू और प्रज्ञा जायसवाल हैं, जो एक-दूसरे के दोस्त हैं।ऐसे दोस्त, जो मोबाइल में एक गेम खेलते हैं। ऐसा खेल, जिससे दोस्तों के बीच तालमेल और छिपे हुए राज सामने आते हैं। इसी खेल के आस-पास इन दोस्तों की जिंदगी और उनके निजी व पेशेवर रिश्तों को दिखाया गया है।

कॉमेडी से भरपूर है फिल्म का ट्रेलर

ये खेल सभी को फंसाते हुए दिख रहा है। सभी पतियों की उनकी पत्नियों की पोल खुलती दिख रही है। अब ये खेल इनकी जिंदगी में कितने तूफान लाएगा। इसके लिए तो सिनेमाघरों में जाकर फिल्म ‘खेल खेल में’ देखनी पड़ेगी। फिल्म का गाना और टीजर दर्शकों को पहले ही बहुत पसंद आया। अब फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को और ज्यादा हंसाने वाले

मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी ये फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अक्षय कुमार ने फिल्म का ट्रेलर साझा कर लिखा, ‘खेल खेल में दोस्ती और प्यार का रंग चढ़ेगा। मस्ती और मजाक, सब कुछ मिलेगा।’ 

Back to top button