साइबर-थ्रिलर CTRL से डेब्यू को तैयार अनन्या पांडे, OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

Ananya Panday: अनन्या पांडे स्टारर साइबर-थ्रिलर ‘CTRL’ काफी समय से चर्चे में हैं। अब मेकर्स ने हाल ही में इसकी रिलीज डेट का ऐलान किया है। इसी के साथ मेकर्स ने एक और ऐलान किया है, जिसके बारे में जानकर अभिनेत्री के फैंस जरूर खुश हो जाएंगे।

विक्रमादित्य मोटवानी निर्देशित और सैफरन तथा आंदोलन फिल्म्स द्वारा निर्मित, ‘सीटीआरएल’ का प्रीमियर 4 अक्तूबर को होगा। यह अत्याधुनिक थ्रिलर फिल्म दर्शकों को तकनीक पर निर्भरता को लेकर सोचने पर मजबूर कर देगी। सीटीआरएल’ में अनन्या पांडे, नेला अवस्थी और विहान समत ने जो मस्कारेन्हास की भूमिका निभाई है। दोनों एक रोमांटिक कपल हैं, जो साथ मिलकर कंटेंट बनाते हैं और उन्हें इंटरनेट पर दर्शक काफी पसंद करते हैं, लेकिन फिर इनका अलगाव हो जाता है। इसके बाद, जो भी होता है, वो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देगा। 

सीटीआरएल का प्रीमियर

सैफ्रन और एंडोलन फिल्म्स द्वारा निर्मित, CTRL (सीटीआरएल) में अनन्या पांडे, नेला अवस्थी और विहान सामत लीड रोल में दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी एक ऐसे कपल के इर्द-गिर्द घूमती है जो कंटेंट क्रिएटर हैं और इंटरनेट पर अपनी ऑडियंस से मिलने वाले प्यार को लेकर उत्साहित रहते हैं। लेकिन, क्या होता है जब उनका ब्रेकअप हो जाता है? ऐसी दुनिया, जहां डेटा ही पावर है, आप अपनी जिंदगी का कितना हिस्सा शेयर करना चाहते हैं और कितना नहीं और इस प्रोसेस में आपका अपने पर कितना नियंत्रण रहता है। प्रीमियर 4 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर होगा।

विक्रमादित्य मोटवाने के निर्देशन में बन रही फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 4 अक्टूबर से स्ट्रीम होगी। फिल्म का निर्माण सैफरन और आंदोलन फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। मालूम हो कि अनन्या पांडे की सितंबर में पहली वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ भी रिलीज होने वाली है।

Back to top button