दुबले-पतले Karan Johar को देख घबराए फैंस, समय रैना के साथ फोटो वायरल

Karan Johar: फिल्ममेकर करण जौहर की हालिया तस्वीर वायरल हो रही हैं जिसमें उनका ट्रांसफॉर्मेशन देख लोग हैरान हैं। करण का ऐसा लुक देख लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर उनके साथ क्या हो गया है।

करण जौहर (Karan Johar) का लगातार वजन घट रहा है और वह एकदम दुबले होते जा रहे हैं। करण जौहर की जो लेटेस्ट तस्वीर सामने आई है, उसे देखकर यूजर्स का यही कहना है। फैंस भी घबरा गए हैं और पूछ रहे हैं कि करण को हुआ क्या है? वो अचानक से इतने दुबले क्यों हो गए। यूजर्स का मानना है कि करण अब जल्दी बूढ़े लगने लगे हैं।

करण जौहर की लेटेस्ट तस्वीर

हाल ही में कॉमेडियन समय रैना ने करण जौहर के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में करण उनके साथ पोज देते हुए नजर आए। इस तस्वीर में करण काफी पतले नजर आ रहे हैं। करण जौहर अपने लुक को लेकर बहुत सीरियस रहते हैं। डिजाइनर कपड़ों और जूतों-बैग के अलावा पिछले कुछ समय से उन्होंने अपनी फिटनेस को भी बरकरार रखा है। वह पहले से काफी फिट हैं, लेकिन उनकी हालिया फोटो देख लग रहा है कि करण ने अपना और वजन घटा लिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by tahirJasus 007 (@tahirjasus2)

दुबले-पतले करण जौहर को देख घबराए फैंस

इस तस्वीर को देखते ही फैंस का ध्यान बेहद दुबले-पतले करण जौहर पर चला गया। तस्वीर रेडिट पर भी वायरल है, जिस पर यूजर्स के काफी कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ‘वह बहुत बुरे लग रहे हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह किसी बड़ी बीमारी से पीड़ित हैं।’ एक का कमेंट है, ‘ओजेंपिक के साइड इफेक्ट्स। वह उम्मीद से ज्यादा तेजी से दुबले हो रहे हैं और बूढ़े हो रहे हैं।

ये भी पढ़े-

Kapil Sharma: ‘हम हार नहीं मानेंगे…’, फायरिंग के बाद ‘कैप्स कैफे’

हालांकि करण जौहर पहले ही इस विषय पर सफाई दे चुके हैं। उन्होंने बताया था कि उन्होंने कोई दवा नहीं ली, बल्कि दिन में सिर्फ एक ही बार उन्होंने खाना खाया। डाइट और वर्क आउट से वो ये बदलाव लेकर आए हैं।
ये भी पढ़े-

 

Back to top button