Pushpa 2: सेट से वायरल अल्लू अर्जुन का एक्शन वीडियो, पुष्पाराज के खौफ से कांपे दुश्मन

Pushpa 2 The Rule: पुष्पा द राइज के सीक्वल पुष्पा 2 द रूल (Pushpa 2 The Rule) का दर्शको को बेसब्री से इंतजार है। अल्लू अर्जुन ने फिल्म का धांसू क्लाइमेक्स सीन शूट करना भी शुरू कर दिया है। सेट से उनका वीडियो सामने आया है।

Pushpa 2 Release Date Update: साउथ सुपर स्टार अल्लू अर्जुन और अदाकारा रश्मिका मंधाना की फिल्म पुष्पा 2 की रिलीज डेट आगे बढ़ने की खबरों पर लगा ब्रेक लग गया है। क्योंकि मकेर्स ने मच अवेटेड फिल्म को लेकर अपडेट जारी कर दिया है। जहाँ फिल्म पहले 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिल्म की शूटिंग पूरी ना होने की वजह से फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया था। अब एक वीडियो के साथ अपडेट सामने आया है कि अल्लू अर्जुन ने शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म की रिलीज से पहले क्लाइमेक्स सीन की एक झलक सामने आई है।

पुष्पा 2 की शूटिंग हुई शुरू

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंधाना की फिल्म Pushpa 2 The Rule का इंतजार दर्शक काफी समय से कर रहे हैं। तो वहीं अल्लू अर्जुन ने अपनी दाढ़ी कट ली है। जैसा कि सभी को पता है कि अल्लू अर्जुन के रोल Pushpa के लिए मेन उनकी दाढ़ी ही हैं। लेकिन अब जाकर इन खबरों पर ब्रेक लग चुका है। मेकर्स ने Pushpa 2 की शूटिंग फिर से शुरू होने की खबरों की सोशल मीडिया पर अपडेट साझा की है।

सोशल मीडिया पर पुष्पा 2 द रूल (Pushpa 2 The Rule) के क्लाइमेक्स शूट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पुष्पा नाम के एक्स हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अल्लू अर्जुन खूंखार अवतार में नजर आ रहे हैं। नीले रंग से रंगे, साड़ी और माला पहने रोंगटे खड़े कर देने वाले अवतार में पुष्पाराज दुश्मनों के छक्के छुड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।

Back to top button