
Rajpal Yadav Video: अक्षय के शो पर पहुंचे राजपाल यादव, दिखा मस्तीभरा अंदाज…
Rajpal Yadav Video: तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद राजपाल यादव अपनी भतीजी की शादी में शामिल हुए थे. वहीं अब वो अक्षय कुमार के टीवी शो पर पहुंचे हैं. इस दौरान राजपाल मस्तीभरे अंदाज में नजर आए.
Rajpal Yadav Video: राजपाल यादव के लिए बीता कुछ समय काफी मुश्किल भरा रहा. चेक बाउंस केस में उन्हें 12 दिनों तक सलाखों के पीछे रहना पड़ा. हालांकि, वो अब अंतरिम जमानत पर बाहर आ चुके हैं. इसके बाद राजपाल अपनी भतीजी की शादी में शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने डांस भी किया और भतीजी की विदाई के वक्त वो इमोशनल भी हो गए थे. वहीं अब राजपाल का एक और वीडियो फैंस का दिल जीत रहा है. जेल से रिहा होने के बाद राजपाल यादव पहली बार मुंबई में एक इवेंट में नजर आए।
राजपाल का मस्तीभरा अंदाज
बता दें कि राजपाल यादव जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘भूत बंगला’ में नजर आएंगे. ऐसे में वो फिल्म की एक्ट्रेस वामिका गब्बी और एकता कपूर के साथ अक्षय के शो पर पहुंचे थे. शो के मंच पर पहुंचने से पहले राजपाल यादव ने पैपराजी के सामने अपना मस्तीभरा अंदाज दिखाया.
View this post on Instagram
पैप्स से तस्वीरें क्लिक कराने के लिए पहले तो वो दौड़कर उनके करीब आए और फिर अपनी बाहें फैला लीं. इसके बाद उन्होंने दोनों हाथ से फ्लाइंग किस दी. फिर अभिनेता भूत बंगला के पोस्टर्स के सामने पोज देने लगे और उछल कूद करते हुए दिखाई दिए. फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
ये भी पढ़े- Bhooth Bangla: सिरकटे साथ Akshay Kumar का फनी अंदाज, मूवी का कर रहे प्रमोशन
अक्षय कुमार संग दिखे राजपाल
राजपाल यादव को जेल से बाहर आने के बाद पहली बार पैपराजी को पोज देते हुए स्पॉट किया गया. इस दौरान वो काफी एक्साइटेड नजर आए. वो खुशी से उछलते-कूदते दिखाई दिए. पोज देते हुए उन्होंने भूल भुलैया के आइकॉनिक छोटा पंडित किरदार को भी रीक्रिएट किया, जिसका वीडियो देख फैंस का चेहरा भी खुशी से खिल उठा.
ये भी पढ़े- Thalapathy Vijay पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप, टूटेगी 27 साल की शादी?
राजपाल यादव के पास प्रोजेक्ट्स हैं. वो पॉपुलर फ्रेंचाइजी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में दिखेंगे. इसके अलावा वो प्रियदर्शन की हॉरर कॉमेडी भूत बंगला में भी नजर आएंगे. फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।
ये भी पढ़े- Rashmika-Vijay ने पीएम मोदी को रिसेप्शन में किया इनवाइट, तस्वीरें हुईं वायरल…





