Bhooth Bangla: सिरकटे साथ Akshay Kumar का फनी अंदाज, मूवी का कर रहे प्रमोशन

Bhooth Bangla: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बांग्ला’ का प्रमोशनल वीडियो वायरल हो गया है. बिना सिर वाले भूत के साथ उनका मजेदार सीन देखकर फैंस हंसी से लोटपोट हो रहे हैं.

Bhooth Bangla: साल 2026 भूत बंगला’ की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है क्योंकि यह बॉलीवुड के ‘OG’ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और प्रियदर्शन के बहुप्रतीक्षित रीयूनियन को दिखाती है। ‘भूत बंगला’ से भी फैन्स को उसी पुरानी दीवानगी और सिग्नेचर ह्यूमर की बड़े पर्दे पर वापसी की उम्मीद है. इस फिल्म का एक प्रमोशनल क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस क्लिप में अक्षय कुमार को बहुत ही फनी तरीके से रिएक्ट करते दिखाया गया है. यह फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

बिना सिर वाला है वो भूत

उनके सामने एक अजीब सा भूत है वो भूत बिल्कुल बिना सिर वाला है. वो नारंगी रंग के कपड़े पहने हुए है. वीडियो में अक्षय भूत बने शख्स के साथ दोस्ताना अंदाज में बातचीत कर रहे है और उससे पूछ रहे है- ये बताओ भूत होते है क्या?. अक्षय कुमार उस पर मज़ाक उड़ा रहे हैं और बहुत मस्ती-मज़ाक के साथ कह रहे हैं कि ‘ये तो सच में बिना सर-पैर की बातें कर रहा है!’ ये सीन देखकर लोग हंस-हंस कर लोट-पोट हो रहे हैं.

ये फिल्म डायरेक्टर प्रियदर्शन ने बनाई है. प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी पुरानी है- आखिरी बार उन्होंने 2013 में भूल भुलैया में साथ काम किया था. अब 13-14 साल बाद फिर से दोनों साथ आए हैं, जिससे फैंस बहुत एक्साइटेड हैं।

ये भी पढ़े- Thalapathy Vijay पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप, टूटेगी 27 साल की शादी?

भूत बंगला के बारे में 

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के एक डिवीजन, बालाजी मोशन पिक्चर्स ने केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर ‘भूत बंगला’ पेश की है. इस फिल्म में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और दिवंगत असरानी जी जैसे कलाकार नजर आएंगे. प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़े- Tere Naam की री-रिलीज पर क्रेजी हुए फैंस, सिनेमाघरों में वापस लौटे ‘राधे भैया’

Back to top button