
Thalapathy Vijay पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप, टूटेगी 27 साल की शादी?
Thalapathy Vijay Divorce: शादी के 27 सालों बाद थलापति विजय का पत्नी संगीता सोरनालिंगम संग तलाक होने जा रहा है. वहीं उनके तलाक से एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का नाम जोड़ा जा रहा है।
Thalapathy Vijay Divorce: साउथ के मशहूर अभिनेता और तमिलागा वेट्री काझागम (TVK) प्रमुख थलापति विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने अपने 25 साल के वैवाहिक जीवन के बाद तलाक के लिए फैमिली कोर्ट में याचिका दायर कर दी है। उनकी तरफ से दायर पिटिशन में आरोप लगाया गया है कि विजय ने अधिकारियों और व्यक्तियों के साथ संबंध रखे, जिससे उनका वैवाहिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
विजय पर पत्नी ने लगाए आरोप
संगीता ने आरोप लगाया कि विजय ने उनके घरेलू अधिकारों को सीमित कर दिया. उनके आने-जाने पर रोक लगा दी और आर्थिक मामलों में भी कई तरह की पाबंदियां लगाई गईं. याचिका में संगीता ने मानसिक प्रताड़ना और क्रूरता का जिक्र करते हुए तलाक की मांग की है. संगीता ने स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत तलाक की अर्जी दाखिल की है. कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, इस कानून के तहत व्यभिचार और क्रूरता जैसे आधारों पर तलाक की मांग की जा सकती है.
विजय-संगीता की है 27 साल की शादी
विजय और संगीता की शादी 25 अगस्त 1999 को हुई थी. विजय क्रिश्चियन और संगीता हिंदू हैं. कपल ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी, जिसके बाद चेन्नई में एक शानदार रिसेप्शन भी रखा था. शादी के बाद विजय और संगीता ने 2000 में अपने पहले बच्चे, जेसन संजय का स्वागत किया और 2005 में बेटी दिव्या साशा ने जन्म लिया. शादी के 27 साल बाद अब संगीता ने तलाक के लिए अर्जी दी है. जबकि दोनों पिछले दो साल से अलग रह रहे हैं।
क्यों विजय के तलाक से जोड़ा जा रहा तृषा का नाम?
सियासत डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक अपनी पिटीशन में, थलापति विजय की पत्नी संगीता ने दावा किया है कि उन्हें अप्रैल 2021 में पता चला कि विजय एक एक्ट्रेस के साथ गलत रिश्ते में थे. हालांकि उन्होंने अपनी पिटीशन में एक्ट्रेस का नाम नहीं लिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर अफवाहें तृषा कृष्णन की ओर इशारा कर रही हैं, जिन्होंने विजय के साथ घिल्ली और आथी जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है. इन आरोपों से तमिल फिल्म इंडस्ट्री और विजय के फैंस शॉक्ड हैं.





