
Ranbir Kapoor का फोटोग्राफर पर मजाकिया तंज, वीडियो इंटरनेट पर वायरल…
Ranbir Kapoor अपने एक लेटेस्ट वीडियो में कैमरामैन को लेकर पहले असहज होते दिखते हैं, फिर खुद ही माहौल को हल्का करते हुए आगे बढ़ जात हैं। इस वीडियो पर लोगों ने खूब कॉमेंट किए हैं।
Ranbir Kapoor: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें उनका मजाकिया अंदाज देखने को मिला है. इंडियन सुपर गेमिंग लीग के एक इवेंट के दौरान जब पैपराजी की भीड़ उनके बेहद करीब आ गई. तो रणबीर ने अपना आपा खोए बिना एक फोटोग्राफर को टोक दिया. कैमरे को बिल्कुल अपने चेहरे के पास देख रणबीर ने चुटकी लेते हुए कहा कि कैमरा मुंह के अंदर डाल रहा है, पागल. यह मजेदार वाकया अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है.
असहज पल बना मजेदार मोमेंट
सोशल मीडिया पर नजर आ रहे इस वीडियो में कैमरा रणबीर के चेहरे के पास आ जाता है और बस कुछ इंच दूर नजर आता है। रणबीर असहज हो जाते हैं और कहते हैं कैमरा मुंह के अंदर डाल रहा है, पागल।’
View this post on Instagram
वीडियो में रणबीर ने मजाकिया अंदाज में अपनी नाराजगी जाहिर की, जिसने इस पल को और भी चर्चा का विषय बना दिया। उनके एक्सप्रेशन और अंदाज को देखकर फैंस अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। यह वीडियो न सिर्फ वायरल हो रहा है, बल्कि लोगों के बीच बातचीत का नया टॉपिक भी बन गया है।
ये भी पढ़े- Rajpal Yadav Video: अक्षय के शो पर पहुंचे राजपाल यादव, दिखा मस्तीभरा अंदाज…
रणबीर कपूर का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर फिलहाल अपने करियर के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक, ‘रामायणम् पार्ट 1’ में व्यस्त हैं. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस पौराणिक फिल्म में रणबीर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं. यह फिल्म दिवाली 2026 में रिलीज होने वाली है.
ये भी पढ़े- Bhooth Bangla: सिरकटे साथ Akshay Kumar का फनी अंदाज, मूवी का कर रहे प्रमोशन
फिल्म में साई पल्लवी सीता, यश रावण और सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में नजर आएंगे, जबकि संगीत की कमान एआर रहमान संभाल रहे हैं. ‘रामायण’ के अलावा, रणबीर संजय लीला भंसाली की पीरियड रोमांटिक ड्रामा ‘लव एंड वॉर’ का भी हिस्सा हैं. इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं.
ये भी पढ़े- Thalapathy Vijay पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप, टूटेगी 27 साल की शादी?





