पहलगाम पर विवादित बयान मामले में नेहा सिंह राठौर पर शिकंजा, बनारस पुलिस ने दर्ज किया बयान

Neha Singh Rathore: विवादित बयान मामले में लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने शुक्रवार को वाराणसी पहुंच कर अपना बयान दर्ज करवाया है. लोक गायिका का बयान लेने के लिए पुलिस नदेसर स्थित एक होटल में पहुंची थी. जहां पर नेहा सिंह राठौर का बयान लिया गया है.

लोक गायिका नेहा ने यह तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है. जिसमें लंका थाने के दारोगा राकेश सिंह और एक आरक्षी उनसे बातचीत करते हुए दिखाई दे रही हैं. नेहा के खिलाफ यह एफआईआर 20 मई 2025 को सुधीर सिंह ने करवाई थी.

लंका थाना इंचार्ज राजकुमार शर्मा का कहना है कि नेहा सिंह राठौर कल वाराणसी में थीं. वह एक होटल में रुकी थीं. जहां पर उनका बयान दर्ज किया गया है.

उन्होंने बताया कि सुधीर सिंह की तरफ से दर्ज करवाई गई एफआईआर मामले में विवेचक पिछले दिनों लखनऊ स्थित उनके आवास पहुंच कर उनको नोटिस दे चुके थे. जिसके बाद वह कल बयान दर्ज करवाने के लिए वाराणसी आई थीं.

एक पांच सितारा होटल में नेहा सिंह का मामले के विवेचक दारोगा राकेश सिंह और एक महिला कांस्टेबल की मौजूदगी में बयान दर्ज किया गया है. पुलिस इस प्रक्रिया को पूर्ण करने के बाद अब कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने की कार्रवाई शुरू करेगी.

नेहा सिंह राठौर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर होटल में बयान दर्ज करवाने की तस्वीर शेयर करके लिखा है कि जिंदगी इन दिनों. इसके पहले बुधवार को नेहा को पुलिस ने नोटिस रिसीव करवाया था. फिलहाल नेहा सिंह राठौर पर वाराणसी के अलावा लखनऊ ठन के हजरतगंज थाने में भी मुकदमा दर्ज किया गया है.

Back to top button