इंडिगो विमान की वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग; हवा में फ्यूल लीक?

विमान की जांच और मरम्मत जारी: विमान को शाम 4:10 बजे सुरक्षित रूप से रनवे पर उतारा गया. विमान में कुल 166 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे. सभी यात्रियों को सकुशल विमान से उतारकर आगमन हॉल में बैठाया गया है, जबकि तकनीकी टीम विमान की जांच और मरम्मत में जुटी है.

एयरपोर्ट अथाॅरिटी एवं संबंधित एजेंसियों द्वारा आवश्यक जांच की जा रही है. वर्तमान में स्थिति पूर्णत: सामान्य एवं नियंत्रण में है. विमान ठीक होने के बाद अपने गंतव्य के लिए रवाना होगा. फिलहाल इस मामले में एयरपोर्ट अथॉरिटी से भी संपर्क करने की कोशिश की गई है लेकिन उनसे संपर्क अभी नहीं हो पाया है.

वाराणसी कमिश्नरेट की ओर से दी गई जानकारी : इस बारे में वाराणसी कमिश्नरेट गोमती जोन पुलिस की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि कोलकाता से श्रीनगर जा रही इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या 6ई-6961 को बुधवार शाम फ्यूल लीक होने की सूचना के बाद वाराणसी एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी है.

Back to top button