जीतन सहनी मर्डर केस लीड करने वाली IPS काम्या मिश्रा का इस्तीफा, आखिर क्या है वजह

IPS Officer Kamya Mishra Resign: बता दें कि VIP चीफ मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की कुछ दिनों पहले हुई हत्याकांड की जांच के लिए बनाई गई SIT को भी IPS काम्या मिश्रा ही लीड कर रही थीं।

Kamya Mishra: बिहार की चर्चित आईपीएस अधिकारी और दरभंगा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक काम्या मिश्रा ने निजी-पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए त्यागपत्र दे दिया है। वह पिछले दिनों मुकेश सहनी के पिता की हत्या के केस में भी विशेष जांच अधिकारी थीं। निजी-पारिवारिक बताया है। पुलिस मुख्यालय ने अभी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। वह पिछले दिनों पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के बाद बनाई गई एसआईटी की प्रमुख भी रहीं और इस केस के खुलासे में अहम भूमिका निभाती हुई दिखी थीं।

कौन है आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा?

आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा ने पुलिस मुख्यालय को अपना इस्तीफा भेज दिया है। कहा जा रहा है कि मुख्यालय को भेजे गए अपने इस्तीफे में काम्या मिश्रा ने इस्तीफे की वजह को निजी बताया है। हालांकि, अभी पुलिस मुख्यालय ने उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया है। काम्या मिश्रा के बारे में कहा जाता है कि उन्हें महज 22 साल की उम्र में साल 2019 में IPS अधिकारी बनने का गौरव हासिल है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, काम्या मिश्रा मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली हैं। पहले ही प्रयास में UPSC की परीक्षा पास करने वाली काम्या मिश्रा अपने काम की वजह से चर्चा में रहती हैं।

वीआईपी पार्टी के चीफ मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के केस को काम्या मिश्रा को सौंपा गया था। इस दौरान भी काम्या खूब चर्चा में आईं थीं। काम्या मिश्रा अपने काम को लेकर पटना में भी सुर्खियों में रही हैं। दरभंगा से पहले काम्या मिश्रा पटना सचिवालय डीएसपी थीं। अपराधियों के बीच काम्या मिश्रा का खूब खौफ रहता था और वह मीडिया में लेडी सिंघम और अपने सख्त रवैये की वजह से जानी जाती थीं। 

Back to top button