
कानपुर में मां ने किया 4 साल के बेटे का कत्ल; जाँच में रोगटें खड़े कर देने वाला सच..
KANPUR CRIME NEWS: यूपी में एक मां कुमाता बन गई. उसने अपने 4 साल के बेटे को मौत के घाट उतार दिया. जाँच में जो सच सामने आया है उसे सुनकर लोगों के रोगटें खड़े हो जायेगे.
KANPUR CRIME NEWS: मां ने पहले बेटे की गला कसकर हत्या कर दी. इसके बाद उसके चेहरे और पीठ पर दांतों से बुरी तरह चबा लिया. फिर खुद को बचाने के लिए बेटे के शव को बाबा के पास रख दिया.
रविवार देर रात जब बाबा की आंख खुली तो उन्होंने पोते को हिलाया. लेकिन, उसमें कोई हलचल न होने पर उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए. साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बच्चे की मां को हिरासत में ले लिया.
घटना नर्वल थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रतापपुर गांव में हुई. यहां के रहने वाले सुशील यादव खेती किसानी करते हैं. सुशील की शादी कुछ साल पहले फतेहपुर के खागा निवासी मनीषा के साथ हुई थी. सुशील का आरोप है कि पत्नी मनीषा गांव के ही रहने वाले एक युवक विकास के साथ 1 महीने पहले भाग गई थी.
मनीषा का युवक विकास के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. तीन दिन पहले जब उसके मिलने की जानकारी हुई तो सुशील उस पर दबाव बनाकर घर ले आया. यहां सुशील और परिवार के लोगों ने मनीषा को काफी समझाया लेकिन, वह प्रेमी विकास के साथ रहने पर अड़ी थी.
रविवार रात जब सुशील घर से कुछ काम के लिए बाहर गया था और उसके पिता फूल सिंह छत पर लेटे थे, तभी मनीषा ने 4 वर्षीय बेटे अनिरुद्ध की गले में बंधे ताबीज के धागे से गला घोट कर हत्या कर दी. इसके बाद बच्चे के चेहरे और पीठ को दातों से बुरी तरह चबा लिया और उसे छत पर बाबा के पास लिटा दिया.
फिर नीचे आकर घर का काम करने लगी. कुछ देर बाद जब बाबा को संदेह हुआ तो उन्होंने चादर खोलकर देखेा तो बच्चे में कोई हलचल नहीं देखी. इस पर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया. प्रेम प्रसंग को लेकर बच्चों की हत्या की यह खबर जैसे ही पूरे गांव में फैली तो हड़कंप मच गया.
आनन-फानन में गांव के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. नर्वल थाना प्रभारी राम मूरत पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. माँ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.





