
Magh Mela 2026: सीएम योगी का सख्त संदेश—श्रद्धालुओं की सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं
Magh Mela 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माघ मेला और पर्व-त्योहारों के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए. श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता, भीड़ प्रबंधन और महिला सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया.
UP CM Yogi Adityanath News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी पर्व-त्योहारों और माघ मेला को लेकर संबंधित जनपदों के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं, भीड़ प्रबंधन और महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही, मनमानी व अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें. इस बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया कि आस्था के इन महापर्वों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रशासन को पूरी संवेदनशीलता व तत्परता के साथ कार्य करना होगा.
शीतलहर से बचाव के उपाय
भीषण शीतलहर को देखते हुए मुख्यमंत्री ने रैन बसेरों की पर्याप्त व्यवस्था, अलाव जलाने, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं सार्वजनिक स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे सोने के लिए विवश न हो. पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए और जरूरतमंदों को रैन बसेरों तक पहुँचाया जाए.
यह भी पढ़ें…
UP News: लखनऊ में शर्मनाक हरकत, इमामबाड़े की मशहूर भूलभुलैया में युवक ने की पेशाब…
रात में ही निरीक्षण करें अधिकारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी वरिष्ठ अधिकारी आज रात्रि में ही मेला स्थल का निरीक्षण कर लें तथा अधीनस्थ अधिकारियो और कर्मचरियों को समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देश दे दें. नदी में तेज बहाव तथा गहराई की दशा में बैरिकेडिंग लगाकर सुरक्षा सुनिश्चित कर ली जाए. कोई भी नाविक श्रद्धालुओं से मनमाना शुल्क न लें.
इस कड़ी में उन्होंने तीर्थ स्थानों व अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर नाव परिचालन को लेकर मनमर्जी किराया वसूलने तथा होटलों द्वारा मनमानी किए जाने को लेकर सख्त निर्देश जारी किया कि ऐसा कोई भी कार्य नहीं होनी चाहिए इस बात को वरिष्ठ अधिकारी फील्ड पर उतर कर सुनिश्चित करें.
यह भी पढ़ें…
शीतलहर की चपेट में यूपी, लखनऊ सहित इन जिलों में अलर्ट जारी; बाराबंकी सबसे ठंडा
अराजक तत्वों के खिलाफ सख्ती
मुख्यमंत्री ने संगठनों के नाम पर अराजकता फैलाने, गुंडागर्दी करने अथवा प्रशासन पर दबाव बनाने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और आम नागरिक को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी.
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जनपदों को बाढ़ बचाव की योजना के विषय में कार्य करने का निर्देश देते हुए अगले 10 दिनों में इसको लेकर विस्तृत कार्ययोजना के निर्माण का निर्देश दिया. उन्होंने इस विषय में मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव व प्रमुख सचिव के माध्यम से सूचित करने का निर्देश भी दिया. भूमि कब्जा करने वाले माफिया एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की भूमि एवं संपत्ति की सुरक्षा राज्य सरकार की जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी.
यह भी पढ़ें…





