
‘भगवान विष्णु से ही कहो कुछ करने के लिए’; CJI ने किस मामले में की ऐसी टिप्पणी?
Khajuraho News: सुप्रीम कोर्ट ने खजुराहो में भगवान विष्णु की मूर्ति पुन: स्थापित कराने की याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को फटकार लगते हुए कहा कि प्रचार हित याचिका है।
Khajuraho News: सुप्रीम कोर्ट ने खजुराहो के जवारी मंदिर में भगवान विष्णु की टूटी मूर्ति को ठीक करने की याचिका पर हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने इसे ‘पब्लिसिटी इंटरेस्ट लिटिगेशन’ बताते हुए एएसआई को मामला देखने को कहा है। याचिकाकर्ता का कहना था कि मूर्ति को ठीक न करना भक्तों के पूजा के अधिकार का उल्लंघन है। इस दौरान कोर्ट ने याचिकाकर्ता को फटकार लगाते हुए यह भी कहा कि यह जनहित याचिका नहीं, बल्कि प्रचार हित याचिका है।
भगवान से कुछ करने के लिए कहो-SC
इस मामले की सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई ने कहा, “यह पूरी तरह से प्रचार के लिए याचिका है… जाओ और खुद भगवान से कुछ करने के लिए कहो. पीठ ने कहा कि यह मामला पूरी तरह से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकार क्षेत्र में आता है.सीजेआई गवई ने आगे कहा, “इस बीच अगर आप शैव धर्म के विरोधी नहीं हैं तो आप वहां जाकर पूजा कर सकते हैं. वहां शिव का एक बहुत बड़ा लिंग है, जो खजुराहो के सब खजुराहो के सबसे बड़े लिंगों में से एक है.”
यह याचिका राकेश दलाल ने दायर की थी। उनका कहना था कि मुगल आक्रमणों के दौरान मूर्ति को नुकसान पहुंचाया गया था। उन्होंने सरकार को कई बार अर्जी दी, लेकिन मूर्ति वैसी ही बनी रही। याचिका में मंदिर के बारे में विरोध प्रदर्शनों और ज्ञापनों का भी जिक्र किया गया, जिनका कोई जवाब नहीं मिला।





