
पीएम मोदी ने अपने 75वें जन्मदिन पर लगाया कदंब का पौधा, किंग चार्ल्स से मिला था उपहार
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को अपने आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर कदंब का पौधा लगाया। पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर किंग चार्ल्स ने शुभकामनाएं भेजते हुए उन्हें कदंब का पौधा उपहार स्वरूप भेजा था।
किंग चार्ल्स का यह उपहार पीएम मोदी के हालिया अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ से प्रेरित है। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करना है।
#PMModiBirthday
🛑प्रधानमंत्री मोदी ने आज शुक्रवार को अपने आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर कदंब का पौधा लगाया.
🛑पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर किंग चार्ल्स ने शुभकामनाएं भेजते हुए उन्हें कदंब का पौधा उपहार स्वरूप भेजा था.
🛑विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है…… pic.twitter.com/dKdlWyzGwg— Live New India (@livenewindia01) September 19, 2025
यूके यात्रा के दौरान मिला था उपहार
भारत स्थित ब्रिटिश उच्चायोग ने इस वर्ष जुलाई में यूनाइटेड किंगडम यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किंग चार्ल्स को दिए गए उपहार को याद किया और एक्स पर पोस्ट किया, “जुलाई में अपनी यूके यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने इसी पहल के तहत महामहिम किंग को एक ‘सोनोमा’ का पौधा भेंट किया था। जलवायु और स्वच्छ ऊर्जा पर सहयोग राष्ट्रमंडल और यूके-भारत साझेदारी का एक प्रमुख स्तंभ है, जैसा कि दोनों प्रधानमंत्रियों ने विजन 2035 में निर्धारित किया है।”
His Majesty The King has been graciously pleased to send a Kadamb tree to India’s Prime Minister Narendra Modi on his birthday.
The gesture, inspired by PM Modi’s ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ initiative, reflects their shared commitment to environmental conservation. pic.twitter.com/3KI01QB3Ys
— UK in India🇬🇧🇮🇳 (@UKinIndia) September 17, 2025
पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा
अपनी मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा था कि महामहिम राजा चार्ल्स तृतीय के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई। हमने भारत-ब्रिटेन संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की, जिसमें सीईटीए और विजन 2035 के मद्देनजर व्यापार और निवेश की प्रगति भी शामिल थी। चर्चा के अन्य विषयों में शिक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण, विशेष रूप से योग और आयुर्वेद शामिल थे, जिनके प्रति किंग बहुत समर्पित हैं। हमने पर्यावरण संरक्षण और स्थिरता पर भी बात की।
यह भी पढ़ें…
UP पुलिस के कांस्टेबल सचिन यादव? WAC 2025 में ओलंपिक विजेता नीरज चोपड़ा से आगे…
Had a very good meeting with His Majesty King Charles III. We discussed different aspects of India-UK relations, including the ground covered in trade and investment in the wake of CETA and Vision 2035. Other subjects of discussion included education, health and wellness,… pic.twitter.com/kNnIKF3sCv
— Narendra Modi (@narendramodi) July 24, 2025
यह भी पढ़ें…
GST सुधार पर बोले PM Modi; किराने का सामान किफायती, निवेश और व्यापार को मिलेगा नई ऊर्जा
एक पेड़ मां के नाम
‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’, एक सामूहिक वृक्षारोपण अभियान है जिसकी शुरुआत पीएम मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस 2024 पर बुद्ध जयंती पार्क, नई दिल्ली में पीपल का एक पौधा लगाकर की थी। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से अपनी मां के प्रति प्रेम, आदर और सम्मान के प्रतीक के रूप में एक पेड़ लगाने और पेड़ों व धरती मां की रक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया था।
इस अभियान का उद्देश्य आम जनता, विशेषकर युवाओं को अपनी मां के नाम पर पौधे लगाने के लिए जागरूक करना और प्रेरित करना है। इसके अलावा एक पेड़ मां के नाम पर एक पेड़ लगाना, एक स्थायी स्मृति बनाना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा। यह एक ऐसा प्रयास है जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है।
यह भी पढ़ें…





