![](https://livenewindia.com/wp-content/uploads/2021/10/pm-modi-in-lko-650x470.jpg)
चाय पर चुनाव की चर्चा: पीएम मोदी ने की भाजपा सांसदों संग अहम बैठक
![](https://livenewindia.com/wp-content/uploads/2020/12/pm-modi-ji.jpg)
नई दिल्ली। उप्र में कुछ ही महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग कभी भी चुनाव की घोषणा कर सकता है। ऐसे में केंद्र व प्रदेश दोनों में सत्ताधारी भाजपा अपनी तैयारियों को धार दे रही है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने भी उप्र विधानसभा चुनाव का मोर्चा स्वयं संभाला है। पीएम मोदी लगातार यूपी का दौरा भी कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने आज उप्र के भाजपा सांसदों के साथ अहम बैठक की।
पीएम मोदी यूपी के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के साथ नाश्ते की टेबल पर चर्चा की। इस दौरान यूपी में चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई। साथ ही चुनाव में पार्टी की रणनीति पर भी चर्चा हुई।
बताया जा रहा है कि बैठक में भाजपा के कुल 40 सांसदों को आमंत्रित किया गया था। इसके बाद वह उत्तराखंड के सांसदों से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि मोदी ने इसी सोमवार को काशी विश्वनाथ कारिडोर के पहले चरण का उद्घाटन किया था. मोदी ने मंगलवार को भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्यमंत्रियों के साथ भी बैठक की थी। काशी में हुई इस बैठक में उन्होंने गुड गवर्नेंस का मंत्र दिया था।
2017 में भाजपा ने जीती थी 312 सीटें
2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 312 सीटें जीती थीं। वही, सपा ने 47, बसपा ने 19 सीटों पर कब्जा किया था. कांग्रेस मात्र सात सीटों पर ही सिमटकर रह गई थी।