
Meta ने PM मोदी की वीडियो हटने पर मांगी माफी; बताया क्यों रिमूव हुआ था पोस्ट
फेसबुक पर पीएम मोदी का वीडियो ब्लॉक होने पर मेटा ने सफाई जारी की है। कंपनी ने इसे तकनीकी गिल्च बताते हुए पोस्ट को री-स्टोर कर दिया है और माफी मांगी है।
PM Modi Video: सोशल मीडिया दिग्गज Meta ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फेसबुक अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट गलती से रिमूव होने पर आधिकारिक बयान जारी कर माफी मांगी है। कंपनी का कहना है कि यह एक तकनीकी खराबी (Technical Glitch) की वजह से हुआ था, जिसके चलते पोस्ट ब्लॉक हो गया था। मेटा ने अब उस कंटेंट को पूरी तरह से री-स्टोर (बहाल) कर दिया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर मंगलवार की सुबह पीएम मोदी का एक वीडियो अचानक दिखना बंद हो गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे थे।
तकनीकी गलती से हटा था कंटेंट
मामले के तूल पकड़ते ही मेटा के प्रवक्ता ने सफाई देते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कंटेंट सिस्टम की एक गलती (Technical Error) के कारण रिमूव हो गया था। जैसे ही इस गड़बड़ी का पता चला, वीडियो को तुरंत प्लेटफॉर्म पर दोबारा री-स्टोर कर दिया गया है। हमें इस असुविधा के लिए खेद है।”
किस वीडियो पर हुआ विवाद?
फेसबुक से जो वीडियो हटाया गया था, वह परीक्षा में पेपर लीक रोके जाने और छात्रों को कड़े कानून का आश्वासन देने से जुड़ा हुआ पीएम मोदी का संबोधन था। इस वीडियो में प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं को आश्वासन दिया था कि सरकार पेपर लीक करने वालों के खिलाफ स्पेशल फ़ास्ट-ट्रैक कोर्ट और सख्त कानूनी प्रावधान ला रही है।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो शेयर किया था। खास बात यह थी कि पीएम मोदी ने सेल्फी मोड में यह वीडियो रिकॉर्ड किया था।
क्या है मेटा?
मेटा एक अमेरिकी कंपनी है, जिसके अंदर फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप मैसेजिंग ऐप जैसे प्लेटफॉर्म आते हैं. इसके सीईओ मार्क जकरबर्ग है. साल 2021 में फेसबुक आईएनसी का नाम बदलकर ऑफिशियल तौर पर मेटा किया जा चुका है.
मेटा ने री-स्टोर किया वीडियो
मंगलवार तड़के जैसे ही यूज़र्स को यह वीडियो दिखना बंद हुआ, वैसे ही सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने मेटा और फेसबुक को टैग कर शिकायत दर्ज करानी शुरू कर दी थी। मेटा की टेक्निकल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिल्च को ठीक किया और वीडियो को वापस लाइव कर दिया।





