सेक्सवर्धक गोली बनी जानलेवा! होटल में गर्लफ्रेंड संग ठहरे शख्स की अचानक मौत

Delhi News: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक होटल के कमरे से 56 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वह अपनी कॉलेज के समय की महिला मित्र के साथ होटल में ठहरा हुआ था। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवाओं के ओवरडोज की आशंका जताई गई, हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। मामले की जांच अभी जारी है।

देर रात बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
पुलिस के अनुसार, मृतक अपनी पुरानी कॉलेज फ्रेंड के साथ गुरुग्राम बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में रुका हुआ था। रात में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। महिला मित्र ने होटल स्टाफ को जानकारी दी। स्टाफ की मदद से उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कमरे से मिले शक्तिवर्धक दवाओं के खाली रैपर
तलाशी के दौरान पुलिस को कमरे से सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवाओं के कई खाली रैपर मिले। इससे शक जताया गया कि व्यक्ति ने दवाओं का अधिक सेवन किया हो सकता है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दवाएं डॉक्टर की सलाह पर ली गई थीं या बिना प्रिस्क्रिप्शन के खरीदी गई थीं।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि मृतक को पहले से कोई गंभीर बीमारी थी या नहीं, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें…

फूट-फूटकर रोये केजरीवाल, शराब घोटाले में क्लीन चिट मिलने पर भावुक हुए AAP…

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि कुछ मामलों में शक्तिवर्धक दवाओं का अधिक सेवन या गलत तरीके से उपयोग हृदय पर दबाव बढ़ा सकता है, खासकर यदि व्यक्ति पहले से ब्लड प्रेशर या हृदय संबंधी समस्या से पीड़ित हो। इसी कड़ी में विसरा रिपोर्ट और मेडिकल हिस्ट्री के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें…

दिल्ली मेट्रो फिर सुर्खियों में… प्लेटफॉर्म से छलांग लगाकर युवक ने दी जान

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को संदिग्ध मानकर जांच की जा रही है। महिला मित्र से पूछताछ की गई है और होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही, मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

गुरुग्राम की यह घटना कई सवाल खड़े करती है—क्या शक्तिवर्धक दवाओं का अनियंत्रित इस्तेमाल लोगों की जान ले रहा है? पुलिस जांच और मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी। फिलहाल मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें…

एक और लापहवाही और जिंदगी खत्म, गलतियों पर कबतक पर्दा डालेगा प्रशासन?

Back to top button