
दिल्ली मेट्रो फिर सुर्खियों में… प्लेटफॉर्म से छलांग लगाकर युवक ने दी जान
Delhi News: दिल्ली के पश्चिमी हिस्से में स्थित उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर एक बार फिर दर्दनाक घटना सामने आई है। सोमवार को एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान महाराज सिंह के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर डिप्रेशन से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था।
शादी में शामिल होने आया था दिल्ली
परिजनों के अनुसार, महाराज सिंह अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली आए थे। घटना के समय वह अकेले मेट्रो स्टेशन पर पहुंचे और अचानक प्लेटफॉर्म से ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सब कुछ कुछ ही सेकंड में हो गया और लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला।
डिप्रेशन का चल रहा था इलाज
परिवार ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से अवसाद (डिप्रेशन) से जूझ रहे थे और उनका इलाज भी चल रहा था। हालांकि, उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें…
एक और लापहवाही और जिंदगी खत्म, गलतियों पर कबतक पर्दा डालेगा प्रशासन?
कुछ समय बाधित रही मेट्रो सेवा
घटना के बाद मेट्रो सेवा कुछ समय के लिए प्रभावित रही। अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
यह भी पढ़ें…
नागरिकता के साथ सम्मानजनक आवास भी ज़रूरी; पाकिस्तानी दलितों के बेदखली पर रोक-SC
मानसिक स्वास्थ्य पर फिर उठे सवाल
इस घटना ने एक बार फिर मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता और समर्थन तंत्र की जरूरत को रेखांकित किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि अवसाद से जूझ रहे लोगों को समय पर परामर्श, पारिवारिक सहयोग और पेशेवर मदद मिलना बेहद जरूरी है।
यह भी पढ़ें…





