
NEET छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद शम्भू गर्ल्स हॉस्टल खाली, बेटियों को घर ले गए परिजन
Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में नीट (NEET) की तैयारी कर रही एक छात्रा की रहस्यमयी मौत के बाद शम्भू गर्ल्स हॉस्टल में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राओं और उनके परिजनों में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया, जिससे हॉस्टल लगभग पूरी तरह खाली हो गया है।
हॉस्टल खाली करने का सिलसिला
बीती शाम बड़ी संख्या में छात्राओं के परिजन हॉस्टल पहुंचे और अपनी-अपनी बेटियों का सामान लेकर उन्हें घर ले गए। परिजनों ने कहा कि अब वे अपनी बेटियों को पटना जैसे बड़े शहर में हॉस्टल में रखकर पढ़ाई नहीं करवाएंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आगे नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अब घर पर ही करवाई जाएगी।
हॉस्टल की खराब स्थिति और सुरक्षा पर सवाल
परिजनों ने हॉस्टल की व्यवस्थाओं पर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि हॉस्टल की स्थिति बेहद खराब थी और छात्राओं की सुरक्षा को नजरअंदाज किया गया। इस मामले ने उन्हें भरोसे से बाहर कर दिया है।
एक अभिभावक ने कहा कि सरकार कहती है ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, लेकिन मौजूदा हालात में हम अपनी बेटियों को बाहर कैसे भेजें? अब हम अपनी बेटियों को घर पर ही रखेंगे।
यह भी पढ़ें…
सम्मान या विदाई? नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग के मायने…
संदिग्ध मौत ने मचाई सनसनी
यह घटना उस समय सामने आई, जब छात्रा अपनी नीट की तैयारी में जुटी थी। मौत के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन हॉस्टल में सुरक्षा और निगरानी के सवाल उठ चुके हैं। इस मामले ने न केवल छात्राओं और परिजनों को हिला कर रख दिया है, बल्कि बिहार सरकार की सुरक्षा व्यवस्थाओं और शैक्षणिक संस्थानों पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें…
“अपने ही विनाशक बन जाते हैं”… रोहिणी के पोस्ट ने बिहार की राजनीति में मचाया तूफान
परिजनों में दिखी दहसत
- हॉस्टल लगभग पूरी तरह खाली हो गया।
- परिजन अब बेटियों को बड़े शहरों के हॉस्टल में भेजने से कतरा रहे हैं।
- सुरक्षा और व्यवस्था पर सवाल उठने के बाद सरकारी ध्यान की मांग बढ़ गई है।
पटना के शम्भू गर्ल्स हॉस्टल में हुई छात्रा की संदिग्ध मौत ने छात्राओं की सुरक्षा और हॉस्टल व्यवस्था पर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार और संबंधित प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या ठोस उपाय किए जाते हैं।
यह भी पढ़ें…





