GT vs SRH: अहमदाबाद में होगी टॉप-2 की जंग, कौन मारेगा प्लेऑफ की रेस में बाजी?
GT vs SRH IPL 2026: आईपीएल 2026 के 56वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगे। जानिए पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग XI, हेड टू हेड रिकॉर्ड, मैच प्रेडिक्शन।
GT vs SRH IPL 2026: आईपीएल 2026 अब अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है और मंगलवार को होने वाला गुजरात टाइटंस (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का मुकाबला प्लेऑफ की तस्वीर काफी हद तक साफ कर सकता है। दोनों टीमों के पास 14-14 अंक हैं और जो टीम यह मुकाबला जीतेगी, वह 16 अंकों के साथ प्लेऑफ के बेहद करीब पहुंच जाएगी।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच में एक तरफ शुभमन गिल की संतुलित गुजरात टीम होगी, तो दूसरी ओर पैट कमिंस की आक्रामक सनराइजर्स हैदराबाद।
GT vs SRH Head to Head Record
आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस का पलड़ा सनराइजर्स हैदराबाद पर भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें गुजरात ने 5 मैच जीते हैं जबकि हैदराबाद को सिर्फ 1 जीत मिली है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा।
अहमदाबाद पिच रिपोर्ट
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों दोनों को मदद देती है। शुरुआती ओवरों में गेंद सीम मूव कर सकती है, लेकिन बाद में बल्लेबाजी आसान हो जाती है। दूसरी पारी में ओस बड़ा फैक्टर साबित हो सकती है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है।
प्लेऑफ रेस पर असर
दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं, लेकिन घरेलू मैदान और बेहतर हेड टू हेड रिकॉर्ड के चलते गुजरात टाइटंस को हल्की बढ़त मिलती दिख रही है। हालांकि SRH की विस्फोटक बल्लेबाजी किसी भी स्कोर को छोटा बना सकती है।
यह मुकाबला सिर्फ दो अंकों का नहीं बल्कि टॉप-2 में जगह मजबूत करने की लड़ाई भी है। IPL 2026 की प्लेऑफ रेस बेहद रोमांचक हो चुकी है और हर मैच अंक तालिका का गणित बदल रहा है।
ये भी पढ़े- PBKS vs DC: लगातार चौथी हार के बाद गुस्से में श्रेयस अय्यर, चहल को नहीं दी बॉलिंग?
संभावित प्लेइंग XI
गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, जेसन होल्डर, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, अरशद खान।
सनराइजर्स हैदराबाद- अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नीतिश रेड्डी, पैट कमिंस, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, शिवांग कुमार
ये भी पढ़े- Hardik Pandya और MI के बीच चल रही गड़बड़, जानिए वायरल खबर की पूरी सच्चाई





