
IND vs ZIM: पिता को हुई गंभीर बीमारी, घर लौटे रिंकू सिंह…, कौन लेगा उनकी जगह?
Rinku Singh: भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह फैमिली इमरजेंसी के कारण घर लौट गए हैं. उनके पिता की तबीयत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है.
Rinku Singh: रिंकू सिंह के करीबी दोस्त ने बताया कि रिंकू सिंह के पिता कैंसर की वजह से अस्पताल में भर्ती कराये गये हैं और इसलिए उन्हें टीम इंडिया से वापस अपने घर लौटना पड़ा है। रिंकू भारतीय टीम के लिए लोअर मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं। मौजूदा टूर्नामेंट में उन्होंने चार पारियों में कुल 18 रन बनाए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से मिली हार में वह बिना खाता खोले आउट हो गए थे। अब तक रिंकू 45 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं और 155.73 के स्ट्राइक रेट से 665 रन बना चुके हैं। सूत्रों के अनुसार रिंकू सिंह के पिता फिलहाल वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं और डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. इसी वजह से रिंकू तुरंत परिवार के पास पहुंच गए.
पिता के कैंसर की वजह से लौटे
रिंकू सिंह घर लौट आए हैं क्योंकि उनके पिता स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे हैं. भारत के टी20 वर्ल्ड कप टीम के सदस्य रिंकू सिंह के पिता की तबीयत बिगड़ने के बाद वे तुरंत घर लौट आए हैं. रिपोर्ट और सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रिंकू के पिता स्टेज-4 लिवर कैंसर से पीड़ित हैं और फिलहाल वेंटिलेटर पर बताये जा रहे हैं. रिंकू सिंह ने टीम के साथ अपने संबंध छोड़कर परिवार के साथ रहने का फैसला किया है. अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि वे टीम में कब वापस आएंगे? टीम प्रबंधन स्थिति पर नजर रखे हुए है.
कौन लेगा रिंकू सिंह की जगह?
रिंकू सिंह अगर जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं तो उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में किसे शामिल किया जाएगा? यह सबसे बड़ा सवाल है. रिंकू के नाम रहने पर क्या संजू को मौका मिलेगा? भारत के दाएं हाथ के बल्लेबाज संजू सैमसन ने मंगलवार को प्रैक्टिस में जमकर पसीना बहाया है. कोच गौतम गंभीर के साथ उनकी काफी बातचीत हुई है.
संजू सैमसन अगर प्लेइंग इलेवन में आते हैं तो किस पोजिशन पर खेलेंगे, इसको लेकर भी सवाल होगा? क्या वो ओपनिंग करेंगे या फिर नंबर-5 पर आएंगे. और अगर संजू आते हैं तो क्या मैनेजमेंट शानदार फॉर्म में चल रहे ईशान को नंबर-5 पर भेजता है. संजू को अगर मिडिल ऑर्डर में भेजा जाता है तो भारत मिडिल ऑर्डर में लगातार लेफ्ट हैंडर की समस्या से निपट सकता है.
हालांकि, सूर्यकुमार यादव भी तीसरे नंबर पर एक विकल्प के रूप में मौजूद हैं. सैमसन ने भारत के मध्य विकेट अभ्यास सत्र के दौरान काफी समय बिताया. बाद में उन्होंने मुख्य मैदान के पास स्थित एमए चिदंबरम बी नेट पर भी बल्लेबाजी का अभ्यास किया.
फ़ैन्स उम्मीद और दुआएं करने लगे हैं कि रिंकू इस मुश्किल घड़ी से निकलकर टीम में अपना योगदान दे सकेंगे. टीम मैनेजमेंट से से आधिकारिक अपडेट का इंतज़ार जारी है





