आयुष विभाग का अणु तेल रोकेगा कोरोना वायरस, बीस से अधिक जड़ी बूटियों से हुआ है तैयार

लखनऊ। आयुष विभाग का अणु तेल कोरोना पर कारगर साबित हो रहा है। अणु तेल को आयुर्वेद की बीस से अधिक जड़ी बूटियों से तैयार किया जाता है। रोजाना दो बूंद नाक में डालने से कोरोना वायरस को नाक के जरिए फेफड़ों में जाने से रोका जा सकता है।

आयुष विभाग के प्रभारी अधिकारी डॉ. अशोक दीक्षित बताते हैं कि मुख्‍यमंत्री के निर्देश पर होम आइसोलेटेड मरीजों को अणु तेल निशुल्‍क दिया जा रहा है। इसके अलावा राजकीय आयुर्वेदिक दवाखानों पर यह तेल आम लोगों के लिए उपलब्‍ध हैं।

डॉ. अशोक बताते हैं कि आयुर्वेद में आयुर्वेद के दिनचर्या में नस्‍य का वर्णन है। इसमें प्रात: काल दो बूंद नाक में तेल डालना बताया गया है। इससे नाक में नमी बनी रहती है। कोरोना वायरस से बचने के लिए नाक में नमी बनाए रखने की सलाह दी जाती है। अणु तेल को तिल के तेल में बीस आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों से तैयार किया जाता है।

रोजाना दो बूंद अणु तेल नाक में डालने से कोरोना वायरस को शरीर के अंदर जाने से रोका जा सकता है। डॉ अशोक बताते हैं कि यह भी देखा गया है कि जो लोग इसका नियमित प्रयोग कर रहे हैं। वह कोरोना वायरस से बचे हुए हैं।

अणु तेल की डिमांड बढ़ी, मिल रहा नि:शुल्‍क

डॉ. अशोक बताते हैं कि मुख्‍यमंत्री के निर्देश के बाद आयुष विभाग प्रदेश भर में होम आइसोलेटेड मरीजों को अणु तेल व आयुर्वेदिक गुणों से युक्‍त काढ़ा घर-घर पहुंचाने का काम कर रहा है।

आयुष विभाग की ओर पहले काढ़ा बांटा जा रहा था लेकिन अब उसके साथ नाक में डालने के लिए अणु तेल भी दिया जा रहा है। मौजूदा समय में प्रदेश में 50 हजार से अधिक लोग होम आइसोलेशन में है। इनमें से करीब 25 हजार से अधिक लोगों को अणु तेल भी दिया जा चुका है।

इसके अलावा एक रूपए के पर्चे बनवा कर दवाखाने से यह तेल प्राप्‍त किया जा सकता है। उन्‍होंने बताया कि मौजूदा समय में अणु तेल की काफी डिमांड है। आम लोग भी इसका प्रयोग रोजाना कर रहे हैं।

आयुर्वेद में हर बीमारी से लड़ने की कला

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अभी हाल में ही आयुर्वेदिक, यूनानी व होम्‍योपैथिक चिकित्‍सकों से वेबिनार के जरिए संवाद किया था। इसमें मुख्‍यमंत्री ने चिकित्‍सकों को निर्देश दिए गए थे कि भारत की प्राचीन आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में हर बीमारी से लड़ने का इलाज मौजूद है।

लिहाजा आयुर्वेद चिकित्‍सा के जरिए कोरोना मरीजों को संक्रमण से निजात दिलाने का काम करें और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए। इसके बाद से प्रदेश भर में होम आइसोलेटेड मरीजों को प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला आयुर्वेदिक काढ़ा व अणु तेल दिया जा रहा है।

Back to top button