पद्म पुरस्कार: सुषमा स्वराज, अरुण जेटली को पद्म विभूषण, कंगना रनौत को पद्म श्री

Sushma Swaraj, Arun Jaitley

नई दिल्ली। भारत रत्न के बाद देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कार आज सोमवार को राष्ट्रपति भवन में वितरित किए गए। यह भव्य समारोह राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हॉल में आयोजित किया गया।

प्रखर वक्ता व भाजपा नेत्री स्व. श्रीमती सुषमा स्वराज और अरुण जेटली को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 141 हस्तियों को साल 2020 के पद्म पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है ।

सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज व पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की पत्नी संगीता जेटली को को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पुरस्कार सौंपा। पुरस्कार समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी शामिल हुए।

इस अवसर पर पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित गायक सुरेश वाडेकर ने कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में पुरस्कार पाकर उन्हें खुशी महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि वह काफी समय से इस पुरस्कार का इंतजार कर रहे थे।

पद्म पुरस्कार पाने वाली कुछ हस्तियां

-गायक सुरेश वडकर को पद्मश्री पुरस्कार

– भारत की पहली महिला एयर मार्शन डॉ. पद्मा बंदोपाध्याय को पद्म श्री।

-अभिनेत्री कंगना रनौत को पद्म श्री।

– अदनान सामी को पद्म श्री।

– अभिनेत्री सरिता जोशी को पद्म श्री।

– बॉक्सिंग खिलाड़ी मैरी कॉम को पद्म विभूषण।

-डॉ हिम्मत राम भांभू को पद्म श्री।

-बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को पद्म भूषण।

– हाकी खिलाड़ी रानी रामपाल को पद्म श्री।

-शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र को पद्म विभूषण।

-पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को मरणोपरांत पद्म विभूषण।

-पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस को मरणोपरांत पद्म विभूषण।

Back to top button