
गलत इलाज से मरीज बना नपुंसक, डॉक्टर और हॉस्पिटल पर लगा 10 लाख का जुर्माना…
Lucknow News: एक दंपती ने 15 साल तक संतान की इच्छा में इलाज कराया। एक डॉक्टर के गलत इलाज से पति का स्पर्म काउंट शून्य हो गया, जिससे वे पिता नहीं बन पाएंगे।
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक मरीज का 14 साल तक इलाज करना डॉक्टर का भारी पड़ गया. डेढ़ दशक तक संतान की आस में दर-दर भटके। इसके बाद ख्याति प्राप्त डॉक्टर से पत्नी का इलाज शुरू कराया। इस बीच पति को संक्रमण हुआ तो पत्नी का इलाज कर रहे डॉक्टर ने एक नेफ्रोलॉजिस्ट को बुलाकर दिखाया। अंदाजे पर दी गई दवा से पीड़ित का स्पर्म काउंट शून्य हो गया। अब वह पिता नहीं बन पाएंगे। राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने इस मामले में सख्त निर्णय सुनाया है। आयोग अध्यक्ष न्यायमूर्ति अशोक कुमार ने गलत दवा लिखने वाले सरकारी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर को 10 लाख रुपये पीड़ित को देने का निर्देश दिया।
जौनपुर के एक पीड़ित ने उपभोक्ता आयोग में याचिका दाखिल की थी. युवक ने अपनी याचिका में बताया था कि शादी के बाद बच्चा प्राप्त करने के लिए 14 साल तक नामचीन डॉक्टर्स से इलाज कराया था. प्रयागराज के डॉ अरविंद गुप्ता से फिनिक्स अस्पताल में इलाज कराया था. डॉक्टर अरविंद गुप्ता प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में नेफ्रोलॉजी के प्रोफेसर थे. गुप्ता फिनिक्स अस्पताल समेत कई संस्थानों में भी प्रैक्टिस करते थे. इलाज के दौरान पीड़ित को हार्मोन के कई इंजेक्शन लगाए गए थे.
इलाज के बाद भी आराम न मिलने पर युवक ने दूसरे डॉक्टर से संपर्क किया था. दूसरे डॉक्टर की जांच में साफ हुआ कि डॉक्टर अरविंद गुप्ता के इलाज से पीड़ित का भारी नुकसान हुआ. डॉक्टर अरविंद गुप्ता के इलाज के साइड इफेक्ट के चलते पीड़ित के पिता बनने की संभावना समाप्त हो गई थी.




