UP News: ‘नालायक अधिकारी, पहले इस्तीफा दो…’, किस बात पर भड़कीं BJP MLA केतकी सिंह

बलिया जिले में पिता पुत्र की करंट लगने से मौत की खबर सुनते ही विधायक केतकी सिंह खुद सड़क पर उतरीं और बिजली विभाग के ऑफिसर की शर्ट पकड़कर खींचती हुई बोलीं-नालायक अधिकारी, इस्तीफा दे।

UP News: बलिया में उस समय हड़कंप मच गया जब, भाजपा विधायक केतकी सिंह का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। खेत में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत से भड़कीं भाजपा विधायक सीधे बिजली विभाग के एक्सईएन के पास पहुंची और उनका हाथ पकड़कर उन्हें घटनास्थल तक खींच लाईं और पीड़िता के सामने लाकर खड़ा कर दिया।

बीच सड़क पर बिजली अफसर को विधायक द्वारा ले जाता देखकर किसी ने उनका वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

क्या है पूरा मामला

पूरा मामला ये है कि बलिया के टकरसन उपकेंद्र में आने वाले सहपुरवा गांव में खेत में गिरे 11 हजार हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता जनार्दन यादव और पुत्र जितेंद्र यादव की मौत हो गई. ग्रामीणों और परिजBalनों ने शिकायत में बताया कि बेटे को बचाने से पहले पिता ने तुरंत बिजली विभाग को फोन किया था. तो उधर से कहा गया कि पहले वीडियो भेजो तब कार्रवाई होगी.

अब कर रहे विधायक की तारीफ

घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया था, लेकिन जैसे ही विधायक ने ये कार्रवाई की, लोग केतकी सिंह की तारीफ भी कर रहे हैं। विधायक ने पीड़ित परिजनों को गले से लगाया और उनके आंसू भी पोंछे। पूरे मामले में JE सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। विभाग ने कहा, यह घटना बहुत दुखद है, पीड़ित परिवार को जल्द मुआवजा दिया जाएगा।

ये भी पढ़े- गोरखपुर से 2027 का संदेश? सीएम योगी ने सपा-कांग्रेस पर बोला जोरदार हमला…

लोगों का मानना है कि अगर फोन से सूचना मिलने पर लाइन काट देते, तो शायद एक की जान बच गई होती. हाईटेंशन तार गिरने की सूचना देने के बावजूद भी सप्लाई बंद नहीं हुई, जो इस दर्दनाक हादसे का कारण बन गया. बहरहाल, घटना स्थल पर विधायक केतकी सिंह की मौजूदगी और फिर उस जिम्मेदार अफसर को खींच कर ले जाना उनको सबसे अलग बनाता है.

ये भी पढ़े- ‘सॉफ्ट बहू’ से ‘फाइटर लीडर’ तक… डिंपल यादव के बदले अंदाज ने बढ़ाई SP की उम्मीदें

Back to top button