UP News: लखनऊ में विधवा महिला से हैवानियत, फोटो-वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

UP News: लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र में मकान मालिक ने विधवा किराएदार को नशीली कॉफी पिलाकर किया रेप, बनाया अश्लील वीडियो. ब्लैकमेलिंग के आरोपी अंकित पाल को पुलिस ने दबोचा.

UP News: यूपी की राजधानी लखनऊ में विधवा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। PGI कोतवाली क्षेत्र में एक विधवा महिला से उसके मकान मालिक ने नशीला पदार्थ पिलाकर हैवानियत किया। इतना ही नहीं अश्लील वीडियो और फोटो भी बनाए। फिर उसे  वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। इस समय ये घटना हुई उस दौरान महिला की मां उसकी बेटी को लेकर गांव चली गई थी। आरोपी ने पूरी रात मौके का फायदा उठाकर उसकी आबरू तार-तार कर दी।

पति की 4 साल पहले हुई थी मौत

पीड़िता के अनुसार, उसके पति की चार वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। आर्थिक तंगी के चलते वह पिछले दो वर्षों से अपनी मां और पांच वर्षीय बेटी के साथ पीजीआई थाना क्षेत्र में किराए पर रहकर घरों में काम कर जीवनयापन कर रही थी। करीब दो महीने पहले उसने ईश्वरी खेड़ा स्थित पाल डेयरी के मालिक अंकित पाल के मकान में किराए पर एक कमरा लिया था।

होटल में पूरी रात किया रेप 

आरोप है कि 11 दिसंबर को अंकित के भाई का तिलक समारोह था, जिसमें पीड़िता शामिल हुई। रात करीब नौ बजे वह अपने कमरे में लौट आई। कुछ देर बाद अंकित एक महिला के साथ उसके कमरे में आया और कॉफी व खाना देते हुए खाने के लिए कहा। कॉफी और खाना खाने के बाद पीड़िता अचेत हो गई। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी ने फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जबरन कई बार रेप किया और उससे पैसे भी वसूलता रहा।

ये भी पढ़े- UP में संपत्ति हस्तांतरण में छूट, परिवार के बीच गिफ्ट डीड पर केवल ₹5,000 स्टांप शुल्क

पीड़िता ने बताया कि परेशान होकर उसने 2 जनवरी को वह कमरा छोड़ दिया और दूसरी जगह रहने लगी। इसके बाद भी आरोपी उसे फोन कर मिलने का दबाव बनाता रहा। मना करने पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि एक दिन मवैया के पास आरोपी अचानक पहुंच गया और धमकी देकर उसे अपने साथ मोटरसाइकिल पर बैठा लिया।

ये भी पढ़े- KGMU का बड़ा फैसला, यौन शोषण के आरोपी डॉक्टर का दाखिला होगा कैंसिल

इसके बाद आरोपी उसे पीजीआई के पास स्थित एक होटल में ले गया, जहां कई घंटे तक उसके साथ रेप किया गया। घटना से टूट चुकी पीड़िता ने अंत में हिम्मत जुटाकर गुरुवार शाम डीसीपी से मुलाकात कर पूरी आपबीती लिखित रूप में बताई। डीसीपी के निर्देश पर पीजीआई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। उसकी तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़े- UP News: संतान प्राप्ति के लिए रात में तंत्र क्रिया, खेत में बैठे युवक की मौत…

Back to top button