
Lucknow News: सगाई के 4 दिन बाद युवती की हत्या, जंगल में मिली उसकी बॉडी!
Lucknow News: लखनऊ में सगाई के चार दिन बाद एक लड़की की हत्या का मामला सामने आया है। लड़की घर से ऑफिस जाने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है. यहां के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक जंगल में 22 साल की एक लड़की का शव मिलने से हड़कंप मच गया है. बता दें मृतका की महज 4 दिन पहले ही सगाई हुई थी और घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं. वहीं पुलिस को युवती के सिर पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं, जिससे यह भी आशंका जताई जा रही है कि बेरहमी से हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया था.
जंगल में मिला शव
दरअसल, 18 मई को उतरेठिया रेलवे लाइन के पास रोड किनारे जंगल में एक अज्ञात युवती का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। रोड किनारे जंगल में लगभग 22 वर्षीय अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ।
घटना की सूचना पर फील्ड यूनिट टीम भी मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किये गये। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की गई। इसके बाद पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवाया दिया।
शव की हुई पहचान
पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद ने बताया कि शव की पहचान हेतु क्षेत्र में पतारसी-सुरागरसी की जा रही थी। इसी दौरान थाना पीजीआई से सूचना मिली कि एक युवती 17 मई को करीब 10 बजे घर से निकली थी और वह वापस नहीं लौटी। सूचना के आधार पर परिजनों से सम्पर्क किया गया।
ये भी पढ़े- Prayagraj: ऑफिस बना मौत का अड्डा! कनपटी पर गन सटाकर प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर
परिजनों के थाना सुशान्त गोल्फ सिटी आने पर मृतका की फोटो दिखाकर पहचान कराई। परिजनों द्वारा शव देखने की इच्छा व्यक्त किये जाने पर उन्हें केजीएमयू मोर्चरी भेजा गया, जहां मृतका की मां गीता ने शव की पहचान अपनी पुत्री शिवानी (22) के रूप में की। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों से प्रार्थना पत्र प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। घटना की जांच के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है।
ये भी पढ़े- लखनऊ रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप, ट्रेन से मिली महिला की लाश…





