मुरादाबाद सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: होटल में छापा, QR कोड से चलता था गंदा धंधा!

Moradabad News: यूपी में एक होटल में पुलिस ने देह व्यापार के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। छापे के दौरान तीन युवतियों सहित 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें होटल मैनेजर राहुल गुप्ता भी शामिल है।

Moradabad Sex Racket: यूपी के मुरादाबाद में बुधबाजार स्थित होटल शेरे पंजाब में शनिवार रात छापेमारी कर दिल्ली और गोरखपुर निवासी तीन महिलाओं, मैनेजर और दस अन्य समेत 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार होटल मैनेजर राहुल गुप्ता महिलाओं को बुलाकर उनसे होटल में देह व्यापार कराके ग्राहकों से मोटी रकम वसूलता था। सभी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई की है।

दिल्ली और गोरखपुर से बुलाई गई थीं युवतियां

पुलिस जांच में सामने आया कि पकड़ी गई युवतियां दिल्ली और गोरखपुर से लाई गई थीं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि होटल के मैनेजर ने उन्हें संपर्क कर मुरादाबाद बुलाया था। युवतियों ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें लालच देकर बुलाया गया और उनकी इच्छा के विरुद्ध कई ग्राहकों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता था। तलाशी के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में सेक्सवर्धक दवाइयां, नकदी और महंगे मोबाइल फोन बरामद किए। इसके अलावा होटल के एक अन्य कमरे से सात युवक शराब पीते हुए भी मिले, जिन्हें भी हिरासत में लिया गया।

ये भी पढ़े- गोरखपुर में फर्जी IAS दूल्हा… 15 लाख लेकर रचाई शादी, सच्चाई जान चौंक जाएंगे आप

ऑनलाइन बुकिंग और QR कोड से चलता था धंधा

इस रैकेट की सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि पूरा नेटवर्क डिजिटल माध्यम से संचालित हो रहा था। इंस्टाग्राम के जरिए ग्राहकों से संपर्क किया जाता था और QR कोड के माध्यम से एडवांस पेमेंट लिया जाता था। बुकिंग कन्फर्म होने के बाद ग्राहकों को होटल का पता और समय भेजा जाता था।

घंटों के हिसाब से तय थे पैकेज और कीमतें

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि इस अवैध कारोबार में अलग-अलग समय के पैकेज तय थे। एक घंटे से लेकर पांच घंटे तक के स्लॉट बनाए गए थे, जिनकी कीमत छह हजार रुपये तक पहुंचती थी। होटल पहुंचने के बाद ग्राहकों से पूरी रकम वसूली जाती थी। छापेमारी के दौरान पुलिस को होटल का रजिस्टर भी संदिग्ध स्थिति में मिला। किसी भी ग्राहक की एंट्री दर्ज नहीं थी और न ही किसी का पहचान पत्र उपलब्ध कराया गया।

ये भी पढ़े- UP News: ‘फोन कटते ही सब बदल गया’, रियाद में मिसाइल से सीतापुर के युवक की मौत

डिजिटल प्लेटफॉर्म से फैल रहा अवैध कारोबार

यह मामला इस बात का संकेत है कि अब देह व्यापार जैसे अवैध धंधे भी तेजी से डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए फैल रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने तकनीकी निगरानी बढ़ाने और सोशल मीडिया पर नजर रखने की रणनीति तैयार की है, ताकि ऐसे नेटवर्क को समय रहते पकड़ा जा सके।

पूछताछ के दौरान होटल मैनेजर ने कबूल किया कि वह यह पूरा धंधा होटल मालिक के निर्देश पर चला रहा था। इस अवैध कारोबार से होने वाली कमाई दोनों के बीच बराबर बांटी जाती थी। पुलिस ने होटल मालिक को भी इस मामले में नामजद किया है, जो फिलहाल फरार बताया जा रहा है और उसकी तलाश जारी है।

एसपी सिटी ने आगे बताया कि इस पूरे गिरोह की गहराई से जांच की जा रही है और फरार होटल स्वामी की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि शहर में इस तरह के अवैध धंधों पर सख्त नजर रखी जा रही है और आने वाले समय में भी संदिग्ध होटलों व स्थानों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

Back to top button