
Train Accident: थाईलैंड में चलती ट्रेन पर गिरी क्रेन; 22 लोगों की मौत और 30 घायल
Thailand Train Accident: थाइलैंड में बुधवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया है। यहां एक क्रेन के पैसेंजर ट्रेन पर गिरने के बाद रेलगाड़ी पटरी से उतर गई। हादसे में कम से कम 22 लोगों की जान चली गई है।
Thailand Train Accident: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के पास एक ट्रेन पटरी से उतर गई, जिसमें 22 लोगों की मौत और 30 से अधिक घायल हो गए। यह हादसा नाखोन रत्चासिमा प्रांत के सिखियो जिले में हुआ, जब एक हाई-स्पीड रेल परियोजना पर काम कर रही निर्माण क्रेन ट्रेन के एक डिब्बे पर गिर गई। रॉयटर्स ने बताया कि ट्रेन बैंकॉक से उबोन रत्चाथानी प्रांत जा रही थी। पटरी से उतरने के बाद ट्रेन में आग लग गई जिससे कई लोगों की मौत हो गई। हादसे में दर्जनों लोग घायल भी हुए हैं।
22 लोगों की मौत, 30 से अधिक घायल
यह दुर्घटना बुधवार सुबह नाखोन रत्चासिमा प्रांत के सिखियो जिले में हुई। ये बैंकॉक से 230 किलोमीटर (143 मील) उत्तरपूर्व में स्थित है। यह ट्रेन उबोन रत्चथानी प्रांत जा रही थी। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, एक हाई-स्पीड रेल परियोजना पर काम कर रही क्रेन गिर गई और गुजरती ट्रेन से टकरा गई, जिससे ट्रेन पटरी से उतर गई और उसमें थोड़ी देर के लिए आग लग गई। पुलिस ने बताया, “आग बुझा दी गई है और बचाव कार्य जारी है।”
ट्रेन में लगी आग
हादसे को लेकर पुलिस ने बताया कि हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट पर काम चल कहा था। काम को दौरान एक क्रेन ट्रेन के डिब्बे पर गिर गई। जिस वक्त क्रेन गिरी उस समय ट्रेन गुजर रही थी। क्रेन की टक्कर से ट्रेन पटरी से उतर गई और उसमें थोड़ी देर के लिए आग भी लग गई। पुलिस ने बताया कि आग बुझा दी गई है और अब बचाव कार्य जारी है।





