
जग्गू भगवानपुरिया गैंग का शातिर अमृत डालम गिरफ्तार
जग्गू भगवानपुरिया गैंग का शातिर अमृत डालम
Punjab Chandigarh : पंजाब सरकार की गैंगस्टरों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़े कुख्यात आरोपी अमृत दालम उर्फ अमृतपाल सिंह को मोल्दोवा से भारत लाया गया है।
पंजाब पुलिस की ओफ्टेक टीम ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर करीब छह महीने तक चलाए गए ‘ऑपरेशन ईस्टर्न रीच’ के तहत यह कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक अमृत दालम अक्तूबर 2024 में फर्जी पासपोर्ट के जरिये भारत से फरार होकर विदेश चला गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस की ओफ्टेक टीम ने केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी करवाया था। इसके बाद मोल्दोवा के ओटाकी बॉर्डर क्रॉसिंग पर उसे हिरासत में लिया गया।





