यूक्रेन ने रूस पर किया ड्रोन से हमला, 13 मरे, 90 घायल

रूस के निजनेकामस्क पर यूक्रेनी ड्रोन से हमला

ड्रोन के निशाने पर हैं औद्योगिक ठिकाने

यूक्रेन ने रूस में मचाया हड़कंप 

रूस ने भी कसी कमर 

मास्को। रूस के निजनेकामस्क पर यूक्रेनी ड्रोन हमले में 13 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में करीब  90 लोग घायल हैं। विदित हो की यह शहर यूक्रेनी सीमा से लगभग 1,200 किलोमीटर दूर है। यहाँ प्रमुख तेल रिफाइनरियों व औद्योगिक ठिकानों को निशाना बनाया गया। इसीलिए शहर में बड़े आयोजनों और सभाओं पर रोक लगाई है। इसकी पुष्टि स्थानीय अधिकारियों ने की है।

रूस और यूक्रेन में नहीं थम रही जंग 

रूस और यूक्रेन में जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। रूस के ड्रोन अटैक के बाद अब यूक्रेन ने भी ड्रोन हमला किया है, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई है. यूक्रेन का ये ड्रोन अटैक रूस के तातारस्तान इलाके में हुआ है. इससे एक दिन पहले ही रूस ने यूक्रेन में कई इलाकों में ड्रोन हमले किए थे, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी और 90 से ज्यादा घायल हो गए थे।   मिली जानकारी के मुताबिक तातारस्तान इलाके में यूक्रेन के ड्रोन हमलों में मारे गए 13 लोगों में एक बच्चा भी शामिल है. रूसी अधिकारियों ने दावा किया है कि इस हमले में 90 लोग घायल हुए हैं. ये हमला ऐसे समय हुआ है, जब यूक्रेन ने हाल ही में रूस के उन ठिकानों पर हमला तेज कर दिया है, जिसे लेकर उसका मानना है कि इससे रूस को मदद मिलती थी। रूसी अधिकारियों का दावा है कि जहां यूक्रेन ने ड्रोन अटैक किया है, वहां सिर्फ आम लोग रहते हैं। हमला तातारस्तान इलाके के निजनेकामस्क शहर में हुआ है।  निजनेकामस्क के मेयर रादमीर बेलायेव ने हमले की पुष्टि की है और दुख जताया है।

निजनेकामस्क शहर यूक्रेन की सीमा से 1,100 किलोमीटर दूर है।  रूस ने दावा किया है कि रूस के एयर डिफेंस सिस्टम ने 450 से ज्यादा यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए। यूक्रेन अब ड्रोन के जरिए रूस के काफी अंदर तक हमला कर रहा है।

रूस ने भी  किया यूक्रेन के रिहायशी इलाकों पर हमला 

वहीं, रूस भी लगातार यूक्रेन के शहरों और रिहायशी इलाकों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर रहा है।  एक दिन पहले ही रूस ने यूक्रेन में कई जगहों पर ड्रोन हमले किए हैं, जिसमें 13 लोग मारे गए. इससे पहले पिछले हफ्ते भी यूक्रेन पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया था, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई थी।

Back to top button