पैलेट गन: राहुल की मांग दिल्ली पुलिस ने मानी, FIR दर्ज

दिल्ली। राहुल गांधी के 5 घंटे के धरने के बाद आखिरकार दिल्ली पुलिस ने उनकी मांग मानी, अब पुलिस साहिल की एफआईआर अज्ञात में दर्ज कर रही है। कांग्रेस का धरना खत्म हुआ। एफआईआर दर्ज करने की जानकारी मिलते ही संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस नेता/कार्यकर्ता व साहिल का परिवार ताली बजाकर इसका स्वागत करते देखे गए।

गौरतलब है कि  जंतर-मंतर पर आंदोलन के दौरान पैलेट गन से घायल साहिल की अभी तक एफआईआर दर्ज न किए जाने को लेकर आज नेता प्रतिपक्ष/कांग्रेस सांसद राहुल गांधी साहिल व उसके परिजनों एवं वकील के साथ संसद मार्ग थाने पहुंचे और डीसीपी सचिन शर्मा से एफआईआर दर्ज किए जाने को लेकर बात की, लेकिन पुलिस द्वारा साहिल की एफआईआर न दर्ज किए जाने के विरोध में राहुल गांधी अब संसद मार्ग थाने के प्रवेश द्वार पर सभी के साथ धरने पर बैठ गए हैं। बताते चलें कि इन्ही साहिल को लेकर राहुल गांधी पहले भी दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कर चुके हैं, तब उन्होंने साहिल को मीडिया के सामने पेश कर पैलेट गन के छर्रों से उसके शरीर पर आईं चोटों को दिखाते हुए ये भी कहा था कि साहिल की एक आंख से उसे दिखना भी बंद हो गया है।

दिल्ली पुलिस की ओर से राहुल गांधी से कहा गया कि 20 जुलाई की घटना की जांच क्राइम ब्रांच द्वारा किया जा रहा है, आपकी (साहिल) शिकायत की काॅपी ले ली गई है उसे जांच अधिकारी को दिया जाएगा। लेकिन एफआईआर की मांग पर अड़े राहुल गांधी का धरना जारी है। राहुल के धरने पर बैठने की जानकारी मिलने पर अब बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व सांसदों/नेताओं का संसद मार्ग थाने पहुंचना शुरू हो गया है। पुलिस का भी अतिरिक्त बल वहां पहुंचना शुरू हो गया है।

Back to top button