खाने का स्वाद दोगुना कर देगी मूली-टमाटर की चटनी, सिर्फ 10 मिनट में करें तैयार

Mooli Tamatar Ki Chutney: सर्दियों के मौसम में गरमा-गरम पराठे, दाल-चावल या सादे खाने के साथ अगर कोई चटपटी चीज मिल जाए, तो भोजन का मजा ही अलग हो जाता है। अगर आप भी खाने के साथ किसी बेहतरीन साइड डिश की तलाश में हैं, तो मूली और टमाटर की खट्टी-तीखी चटनी (Mooli Tamatar Ki Chutney) आपके लिए एक परफेक्ट विकल्प है। सर्दियों में मूली सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है और टमाटर का खट्टापन इस चटनी के स्वाद में चार चांद लगा देता है।

खास बात यह है कि इस स्वादिष्ट चटनी को आप मात्र 10 मिनट में झटपट तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि।

Mooli-Tomato Chutney: ठंड के मौसम में लंच के साथ बनाएं कुछ चटपटा, तैयार करें मूली-टमाटर की चटनी

चटनी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

इस स्वादिष्ट और चटपटी मूली की चटनी को बनाने के लिए आपको घर में आसानी से मिलने वाली कुछ ही सामग्रियों की जरूरत होगी। इसके लिए एक मध्यम आकार की मूली (कद्दूकस की हुई या बारीक कटी हुई), 2-3 पके हुए टमाटर (बारीक कटे हुए), 2-3 हरी मिर्च, अदरक का एक छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ) और आधा कप बारीक कटा हरा धनिया लें।

इसके अलावा तड़के के लिए एक छोटा चम्मच राई या जीरा, एक चुटकी हींग और 1-2 बड़े चम्मच सरसों का तेल या रिफाइंड ऑयल की जरूरत होगी। चटनी को चटपटा स्वाद देने के लिए आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर और आधा छोटा चम्मच चाट मसाला या अमचूर पाउडर स्वादानुसार इस्तेमाल करें।

घर पर बनी मूली/मूली चटनी रेसिपी - छाया का भोजन

चटनी बनाने की आसान विधि (Step-by-Step Recipe)

  1. तैयारी करें: सबसे पहले मूली को अच्छी तरह धोकर छील लें और उसे कद्दूकस कर लें या बारीक टुकड़ों में काट लें। साथ ही टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया को भी बारीक काट कर रख लें।

  2. तड़का लगाएं: एक पैन या कढ़ाई में एक बड़ा चम्मच तेल (सरसों का तेल हो तो ज्यादा बेहतर है) डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें। तेल गर्म होने पर उसमें राई या जीरा और चुटकी भर हींग डालें।

  3. मसाले और अदरक-मिर्च भूनें: अब इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक और बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड के लिए भूनें, ताकि इनका कच्चापन निकल जाए।

  4. टमाटर पकाएं: इसके बाद कढ़ाई में कटे हुए टमाटर डालें और ऊपर से थोड़ा नमक व लाल मिर्च पाउडर मिलाएं। टमाटर को तब तक पकाएं जब तक वे पूरी तरह नरम न हो जाएं और तेल छोड़ने लगें।

  5. मूली मिलाएं: जब टमाटर अच्छे से गल जाएं, तब इसमें कद्दूकस की हुई मूली डालें। मूली को टमाटर के साथ अच्छी तरह मिला लें। ध्यान रखें कि मूली को बहुत ज्यादा देर तक नहीं पकाना है, ताकि उसका क्रंच (crunch) बना रहे।

  6. खट्टा-मीठा स्वाद दें: अब इसमें चाट मसाला या अमचूर पाउडर डालकर अच्छी तरह चलाएं। अंत में बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें।

सर्दियों में बनाएं मूली टमाटर की चटपटी चटनी, स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे धनिया पुदीना की चटनी - India TV Hindi

लीजिया तैयार है आपकी बेहद स्वादिष्ट, खट्टी-तीखी और चटपटी मूली-टमाटर की चटनी! इसे आप गरमा-गरम पराठों, पूरी, दाल-रोटी या दाल-चावल के साथ परोस सकते हैं। यह सर्दियों के दिनों में आपके पूरे परिवार को जरूर पसंद आएगी।

Back to top button