यूपी राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के 8 और सपा के 2 सांसद चुने गए

RajyaSabha Election: लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इनमें भाजपा के आठ और समाजवादी पार्टी के दो प्रत्याशी शामिल हैं।

 

चुनाव में भाजपा ने नौवां पर्चा खरीदकर और सपा की ओर से तीसरे प्रत्याशी के उतरने की चर्चा से मुकाबले को लेकर सियासी हलचल तेज कर दी थी। हालांकि, भाजपा ने नौवां नामांकन दाखिल नहीं किया और सपा ने भी तीसरे प्रत्याशी की घोषणा नहीं की। इसके बाद सभी 10 प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया।

 

नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की गई। विधानसभा में सपा के प्रो. रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी को निर्वाचन प्रमाणपत्र सौंपे गए।

 

वहीं, भाजपा के धर्मपाल सिंह, विद्यासागर सोनकर, प्रियंका रावत, गोपी पांडे, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, राम प्रताप सिंह और श्रुति गंगवार को भी निर्वाचन प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

 

Back to top button