
Shakti Shalini: नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म हुई पोस्टपोन, ‘King’ से नहीं होगा क्लैश
Shakti Shalini Release Postponed: बॉलीवुड के गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अभिनेत्री अनीत पड्डा (Aneet Padda) की मुख्य भूमिका वाली बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ (Shakti Shalini) की रिलीज डेट स्थगित कर दिया गया है।
मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म को लेकर मेकर्स ने बॉक्स ऑफिस पर होने वाले बड़े टकराव से बचने के लिए यह बड़ा कदम उठाया है। इसके साथ ही निर्देशक ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह फिल्म दिवंगत दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के अभिनय करियर की आखिरी फिल्म होगी।
क्यों आगे बढ़ी ‘शक्ति शालिनी’ की रिलीज?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह फिल्म पहले क्रिसमस 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के साथ होने वाले संभावित क्लैश से बचने के लिए निर्माताओं ने इसकी रिलीज को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।
अब प्रोड्यूसर दिनेश विजान और निर्देशक आदित्य सरपोतदार इस फिल्म को साल 2027 की पहली तिमाही यानी मार्च के महीने में रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं। मेकर्स चाहते हैं कि अनीत पड्डा को इस फिल्म के जरिए एक शानदार और सोलो थिएट्रिकल प्लेटफॉर्म मिले।
ये भी पढ़े-‘आज बहुत अजीब दिन…’, नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का रिएक्शन वायरल
निर्देशक ने जताया गहरा दुख
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के हालिया निधन के बाद इस फिल्म से जुड़ी यह जानकारी बेहद भावुक कर देने वाली है। निर्देशक आदित्य सरपोतदार ने एक साक्षात्कार में दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि ‘शक्ति शालिनी’ नाना पाटेकर के करियर की आखिरी फिल्म बन जाएगी।
ये भी पढ़े- पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
उन्होंने बताया कि नाना पाटेकर ने इस साल मई के महीने में ही अपनी शूटिंग पूरी कर ली थी और निधन से कुछ दिन पहले ही उन्होंने पोस्ट-प्रोडक्शन कार्यों और फिल्म के आउटपुट को लेकर बातचीत भी की थी। मैडॉक के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा बनने जा रही इस फिल्म में अनीत पड्डा के अलावा विशाल जेठवा, विनीत कुमार सिंह और सीमा बिस्वास भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
ये भी पढ़े- जहां चाहें भेज दें, मैं तैयार हूं’… सुप्रीम कोर्ट में राजपाल यादव का छलका दर्द





