CJP Protest से पहले हिरासत में दीपके, आशुतोष, सौरव, ध्रुव राठी भी पकड़े गए

Delhi CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया गया है। वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR रोकने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर बुलाए गए पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे।

गुरुग्राम में ध्रुव राठी को पुलिस ने हिरासत में लिया। CJP ने दावा किया कि शनिवार सुबह करीब 8 बजे लगभग 50 पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में ध्रुव राठी के घर पहुंचे थे। विमान के अंदर से दिल्ली पुलिस ने दिपके, रांका और सौरभ को हिरासत में लिया है।

सुरक्षा के कड़े पहरे

दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली को 20 जोन में बांटा गया है और हर जोन के लिए डिटेंशन सेंटर बनाए गए हैं। प्रदर्शन को देखते हुए 38 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। वाहनों को रोकने के लिए सड़कों पर कीलें लगाई गई हैं। वाहनों को रोकने के लिए सड़कों पर कीलें लगाई गई हैं।

सुरक्षा इंतजामों के तहत 45 मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं, साथ ही नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली 250 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें आज रद्द की गई हैं। वहीं, इंडिया गेट के आसपास 4 किलोमीटर के दायरे में शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार रात 10 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा।

इससे पहले अलग-अलग इलाकों से सीजेपी समर्थक जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस इन्हें हिरासत में ले रही है। 600 अन्य समर्थकों को भी राजधानी के अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लिया गया।

Back to top button