संचार क्रांति के जनक और तकनीकी भारत के शिल्पकार थे राजीव गांधी

राजीव गांधी की जयंती पर काँग्रेस मना रही है सद्भावना दिवस

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को शत् शत् नमन्

प्रधानमंत्री मोदी ने राजीव गांधी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। उनका निधन 21 मई 1991 ये हादसे में मद्रास में हुआ था। हर साल 20 अगस्त को सद्भावना दिवस मनाया जाता है। यह दिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती से जुड़ा है और इसका उद्देश्य देश में राष्ट्रीय एकता, सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना है। सद्भावना दिवस की शुरुआत 1992 में हुई थी और इस दिन लोगों को जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र से ऊपर उठकर सद्भावना बनाए रखने का संदेश दिया जाता है।  राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। उनकी जयंती पर सद्भावना दिवस मनाने के पीछे शांति, एकता और सामाजिक सौहार्द के विचारों को आगे बढ़ाने का उद्देश्य है। इस मौके पर सरकारी संस्थानों और अन्य जगहों पर सद्भावना प्रतिज्ञा भी दिलाई जाती है।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन्हें याद किया है। खड़गे ने कहा कि राजीव गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम भारत की सहानुभूति, सद्भाव और मेल-मिलाप की शाश्वत भावना को और मजबूत करें। साथ ही बौद्धिक स्वतंत्रता, इनोवेशन और हमारे युवाओं की आकांक्षाओं को भी बढ़ावा दें।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजवी गांधी की जयंती है।  इस मौके पर उनके परिवार के साथ पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी उन्हें याद किया।  राजीव गांधी को याद करते हुए पीएम मोदी ने पोस्ट शेयर किया है। कांग्रेस लीडर सोनिया गांधी, उनके सांसद बेटे व लोकसभा LOP राहुल गांधी और सांसद बेटी प्रियंका गांधी श्रद्धांजलि देने के लिए वीरभूमि गए थे.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आज, सद्भावना दिवस पर हम राजीव गांधी को याद कर रहे हैं। वे एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने लाखों लोगों में उम्मीद जगाई और भारत को 21वीं सदी की संभावनाओं के लिए तैयार करने में मदद की।” कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे लिखा, “उनकी विरासत उन क्रांतिकारी बदलावों में जीवित है, जिनकी उन्होंने वकालत की थी और भारत के युवाओं, तकनीकी प्रगति व नए विचारों की शक्ति में उनके अटूट विश्वास में भी। शायद राजीव गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम भारत की सहानुभूति, सद्भाव और मेल-मिलाप की शाश्वत भावना को और मजबूत करें और साथ ही बौद्धिक स्वतंत्रता, इनोवेशन और हमारे युवाओं की आकांक्षाओं को भी बढ़ावा दें। उनकी जयंती पर हम उन्हें सादर नमन करते हैं और राष्ट्र के लिए उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हैं।”

राजीव गांधी भारत में सूचना क्रांति के जनक

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने लिखा, “भारत में सूचना क्रांति के जनक, आधुनिक व प्रगतिशील भारत के शिल्पकार और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती पर आज ‘वीर भूमि’ पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 21वीं सदी के आत्मनिर्भर भारत की नींव रखने, युवाओं के सशक्तिकरण और पंचायती राज को मजबूत करने में उनका दूरदर्शी योगदान हम सभी को सदैव देश सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।”

कंप्यूटर क्रांति के विस्तारक थे राजीव गांधी 

सचिन पायलट ने लिखा, “भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भारत के निर्माण और तरक्की के लिए आधुनिक तकनीक और नए विचारों को अपनाने में विश्वास जताया। इसके लिए यह बेहद जरूरी था कि युवाओं की भागीदारी और उनकी प्रतिभा को विकसित करने के लिए समुचित व्यवस्था और अवसर प्रदान किए जाए। अपनी दूरदर्शिता से उन्होंने देश में आधुनिकीकरण की नई परिभाषा गढ़ी। कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण फैसलों ने देश को नई ऊंचाई तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। आज उनकी जयंती पर उन्हें हृदय की गहराइयों से नमन करता हूं।”

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजीव गांधी को नमन करते हुए लिखा, “हिमाचल प्रदेश पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी के दिल के बहुत करीब था। यहां की वादियों और लोगों के बीच उनका सहज अपनापन आज भी स्मृतियों में महसूस होता है। युवाओं पर भरोसा, तकनीक के प्रति दूरदृष्टि और लोकतांत्रिक मूल्यों में आस्था उनके विचारों की पहचान थी। आधुनिक, आत्मविश्वासी भारत का उनका सपना नई पीढ़ी को अवसर देने की सोच से जुड़ा था। उनकी स्मृति मेरे लिए जनसेवा के संकल्प को दिन-प्रतिदिन और गहरा करती है।”

राजीव ने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी

कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने लिखा, “भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। दूरदर्शी सोच के साथ उन्होंने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी, युवाओं को लोकतंत्र में नई शक्ति दी और सूचना व तकनीकी क्रांति के माध्यम से देश को भविष्य की नई दिशा प्रदान की। राष्ट्र निर्माण में उनका अमूल्य योगदान और प्रगतिशील भारत का उनका संकल्प सदैव हमारी प्रेरणा बना रहेगा।”

तकनीकी भारत के शिल्पकार, संचार क्रांति के जनक

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पोस्ट किया, “तकनीकी भारत के शिल्पकार, संचार क्रांति के जनक, भविष्यदृष्टा और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर भावपूर्ण नमन। राजीव जी ऐसे युवा प्रधानमंत्री थे जिन्होंने ग्रामीण भारत की प्रतिभाओं को शिक्षा, संचार और नेतृत्व के अवसर दिए। कंप्यूटर और दूरसंचार की क्रांति, पंचायती राज की संवैधानिक व्यवस्था और नवोदय विद्यालय इसके उदाहरण हैं। मेरा सौभाग्य है कि मुझे उनके साथ काम करने का अवसर मिला।

Back to top button