साइबर क्राइम: महिलाओं सहित 300 लोग पुलिस हिरासत में

पुलिस और साइबर क्राइम टीम ने की ताबड़तोड़ छापेमारी 

 पुलिस ने की गांव पर घुप्प अंधेरेमें ‘ड्रोनसे निगरानी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में झांसी जिले के थाना कटेरा अंतर्गत कंडोर खिरक क्षेत्र में पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई किए जाने की सूचना सामने आई है। खास सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने कार्रवाई के दौरान महिलाओं सहित करीब 300 लोगों को हिरासत में लिया है। यह पूरी कार्रवाई साइबर क्राइम से जुड़े मामले को लेकर की गई है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई की निगरानी लीड आईजी झांसी द्वारा की गई। यह कार्रवाई रात करीब 3 से 4 बजे के बीच हुई। ड्रोन द्वारा पूरे गांव की मूवमेंट ट्रैक की गई। कटेरा क्षेत्र के खिरक कंडोर में पुलिस और साइबर क्राइम टीमों ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस  दौरान एसपी, एएसपी और सीओ समेत कई थानों की पुलिस तथा साइबर क्राइम टीम के अधिकारी मौजूद रहे। हालांकि कार्रवाई को लेकर पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Back to top button