
अब घर-घर पहुंचेगा PNG कनेक्शन:केंद्र सरकार
गैस कंपनियों के शेयरों में दिखी तेज़ी
दिल्ली। केंद्र सरकार ने घरेलू पाइपलाइन से प्राकृतिक गैस ( पीएनजी ) कनेक्शनों की संख्या बढ़ाने के लिए एक इंसेंटिव स्कीम को मंजूरी दे दी है। यह योजना एक सितंबर, 2026 से लागू होगी। महानगर गैस, इंद्रप्रस्थ गैस और अडानी टोटल गैस के शेयरों में तेज़ी देखने को मिली। महानगर गैस, इंद्रप्रस्थ गैस और अडानी टोटल गैस जैसे शेयरों में 5 प्रतिशत से ज़्यादा की तेज़ी देखने को मिली। इंद्रप्रस्थ गैस का शेयर दो प्रतिशत से ज़्यादा की तेज़ी, महानगर गैस का शेयर तीन प्रतिशत से ज़्यादा की तेज़ी और अडानी टोटल गैस का शेयर तीन प्रतिशत की तेज़ी के साथ कारोबार कर रहा था। इन कंपनियों के शेयर में तेज़ी इसलिए देखने को मिली क्योंकि केंद्र सरकार ने घरेलू पाइपलाइन से प्राकृतिक गैस (पीएनजी) कनेक्शनों की संख्या बढ़ाने के लिए एक इंसेंटिव स्कीम को मंजूरी दे दी है।
इस योजना का मकसद बिना बिल वाले अधिक से अधिक PNG कनेक्शनों को एक्टिव करना और उनसे बिल लेना है। इसका मतलब यह है कि जिन घरों में पहले से ही PNG कनेक्शन है लेकिन उन्हें बिल नहीं मिल रहा है, वे भी इस सेवा का उपयोग करना और इसके लिए भुगतान करना शुरू कर देंगे। यह योजना शहरी गैस वितरण कंपनियों को नए इलाक़ों में अपने PNG नेटवर्क का विस्तार करने के लिए भी प्रोत्साहित करेगी। इस योजना के तहत, पात्र सीजीडी कंपनियों को तय की गई सीमा से अधिक बिल किए गए प्रत्येक अतिरिक्त घरेलू पीएनजी कनेक्शन के लिए 200 एससीएम सस्ती एपीएम गैस अतिरिक्त मिलेगी।





