ऑनलाइन और मोबाइल ऐप से शेयर ट्रेडिंग आसान
ऑपरेशनल शर्तों को पूरा करेगी बैंक
मुंबई। इंडसइंड बैंक को स्टॉक ब्रोकिंग बिजनेस में उतरने के लिए आरबीआई की मंजूरी मिल गई है। बैंक अपनी सब्सिडियरी के जरिए ब्रोकिंग सर्विस शुरू कर सकेगा। इस कदम से बैंकिंग के साथ निवेश और शेयर बाजार से जुड़ी सर्विस देने का रास्ता खुल गया है। बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई से स्टॉक ब्रोकिंग बिजनेस में उतरने की मंजूरी मिल गई है। इस मंजूरी के बाद बैंक अपनी सब्सिडियरी के जरिए स्टॉक ब्रोकिंग से जुड़ी सर्विस शुरू कर सकेगा। हालांकि, इसके लिए जरूरी रेगुलेटरी और ऑपरेशनल शर्तों को पूरा करना होगा।
बैंक ने उथल-पुथल दौर में रेगुलेटरी मांगों का अनुपालन किया
अकाउंटिंग गड़बड़ी के चलते इंडसइंड बैंक पिछली कुछ तिमाहियों से चुनौतियों का सामना कर रहा है।हालांकि, शुक्रवार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि धोखाधड़ी से प्रभावित इंडसइंड बैंक अब अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने कहा कि एमडी और सीईओ सुमंत कठपालिया के इस्तीफे को जवाबदेही के नजरिए से काफी अच्छा कदम माना जाना चाहिए। RBI ने यह भी कहा कि बैंक ने उथल-पुथल भरे दौर में सभी रेगुलेटरी मांगों का अनुपालन किया है।
इसी के चलते शुक्रवार को इंडसइंड बैंक के शेयर 0.57% की बढ़त के साथ 1022 रुपये के लेवल पर बंद हुए। बैंक का मार्केट कैप 78,38 हजार करोड़ रुपये के करीब है। पिछले कुछ सालों में शेयर बाजार में रिटेल निवेशकों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ी है। शेयर, म्यूचुअल फंड और दूसरे निवेश विकल्प अब पहले की तुलना में आम लोगों के लिए ज्यादा आसानी से उपलब्ध हैं। ऑनलाइन और मोबाइल ऐप के जरिए शेयर खरीदना और बेचना भी काफी आसान हो गया है।आरबीआई की मंजूरी के बाद इंडसइंड बैंक अपनी सब्सिडियरी के जरिए स्टॉक ब्रोकिंग एक्टिविटी करेगा। बैंक को इसके लिए लागू रेगुलेटरी नियमों का पालन करना होगा। ब्रोकिंग सर्विस कब और किस तरह शुरू होगी।
बैंक ने सभी रेगुलेटरी डिमांड पूरे किए
डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जे ने कहा कि इंडसइंड बैंक ने पिछले कुछ महीनों में सभी नियामक मांगों को पूरा किया है. उन्होंने कहा कि हिंदुजा द्वारा प्रमोटेड प्राइवेट बैंक ने सभी अकाउंटिंग गड़बड़ियों को ध्यान में रखा और जिम्मेदारी तय करने के लिए फोरेंसिक ऑडिट किया। बैंक ने यह सुनिश्चित किया कि कोई भी ग्राहक या व्यापक बैंकिंग सिस्टम प्रभावित न हो। स्वामीनाथन ने कहा कि संकट से आरबीआई को बहुत कुछ सीखने को मिला है और उन्होंने कहा कि वह भविष्य में खतरे के संकेतों पर ध्यान देगा ताकि वह संकट का पहले ही अनुमान लगा सके। आरबीआई की टिप्पणियों के बाद इंडसइंड बैंक का शेयर बीएसई पर 2.50 फीसदी बढ़कर 823.30 रुपये पर बंद हुआ।