कानपुर में मिला विलुप्त सफेद हिमालयन गिद्ध

यूपी के कानपुर जिले में एक दुर्लभ प्रजाति का एक सफेद गिद्ध मिला

कानपुर में मिला दुर्लभ प्रजाति का हिमालयन गिद्ध
कानपुर में मिला विलुप्त सफेद हिमालयन गिद्ध (फाइल फोटो)

कानपुर में मिला दुर्लभ प्रजाति का हिमालयन गिद्ध, देखकर हैरान हुए लोग | यूपी के कानपुर जिले में एक दुर्लभ प्रजाति का एक सफेद गिद्ध मिला है| इस पांच-पांच फीट लंबे पंखों वाले इस विशालकाय पक्षी को देखने के लिए मौके पर भीड़ जमा हो गई|

वन विभाग की टीम ने इस गिद्ध को पकड़कर चिड़ियाघर प्रशासन को सौंप दिया है| इस गिद्ध को कानपुर के चिड़ियाघर में क्वारंटीन किया जाएगा| इसके साथ ही, यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतनी दुर्लभ प्रजाति का यह गिद्ध आखिर आया कहां से था| वहीं अब उसकी हर गतिविधि पर नजर भी रखी जा रही है|

कानपुर में मिला दुर्लभ प्रजाति का हिमालयन गिद्ध
कानपुर में मिला विलुप्त सफेद हिमालयन गिद्ध (फाइल फोटो)

मिली जानकारी के मुताबिक यह एक हिमालयन ग्रिफॉन गिद्ध है, जो ज्यादातर तिब्बती पठार के हिमालय में ही देखा जाता है| भारत में गिद्धों की नौ में से चार प्रजातियां संकटग्रस्त प्रजातियों की IUCN रेड लिस्ट में ‘गंभीर रूप से लुप्तप्राय’ श्रेणी में रखा गया हैं| गिद्धों को भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम (1972) की अनुसूची-I में भी रखा गया है, जो देश में वन्यजीवों के लिए सुरक्षा की सर्वोच्च श्रेणी में आता है|

Back to top button