केंद्रीय बजट 2026-27 पर सीएम योगी की प्रतिक्रिया… उत्तर प्रदेश को मिलेगा सीधा लाभ

CM Yogi on Union Budget: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय बजट 2026-27 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी विजन का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह बजट विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट न केवल आर्थिक विकास को गति देगा, बल्कि आम नागरिक, किसान, युवा, महिला और उद्यमियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला है।

सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया दी। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी उपस्थित रहे।

‘विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूत करेगा बजट’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने कहा कि बजट में बुनियादी ढांचे के विकास, रोजगार सृजन, औद्योगिक निवेश, कृषि सुधार और सामाजिक कल्याण पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे उत्तर प्रदेश को भी सीधा लाभ मिलेगा।

उत्तर प्रदेश को मिलेगा सीधा फायदा
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य है और यहां के विकास के बिना विकसित भारत की कल्पना अधूरी है। बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, एक्सप्रेसवे, रेलवे, एयरपोर्ट, लॉजिस्टिक्स, स्मार्ट सिटी और औद्योगिक कॉरिडोर से जुड़े प्रावधान प्रदेश में निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगे।

यह भी पढ़ें…

‘स्कूल जाएगी?’ मासूम के सिर हिलाते ही मुस्कुरा उठे योगी, जनता दरबार का वीडियो वायरल

युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए बड़ी सौगात
मुख्यमंत्री ने बताया कि बजट में युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट, स्टार्टअप्स और स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाले प्रावधान किए गए हैं। वहीं किसानों के लिए आधुनिक कृषि, सिंचाई, भंडारण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की योजनाएं उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में खुशहाली लाएंगी।

महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं को लेकर भी मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगा।

यह भी पढ़ें…

Lucknow News: आर्मी स्कूल में दोस्तों ने जूते से रगड़ा छात्र का चेहरा, गई आंखों की रोशनी

डबल इंजन सरकार का असर
सीएम योगी ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार का लाभ उत्तर प्रदेश को लगातार मिल रहा है। केंद्रीय बजट 2026-27 में किए गए प्रावधान राज्य सरकार की योजनाओं को और मजबूती देंगे और प्रदेश को निवेश का हब बनाने में मदद करेंगे।

प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वास जताया कि यह बजट उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ केंद्र सरकार की नीतियों को जमीन पर उतारने का काम करेगी, ताकि हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचे।

यह भी पढ़ें…

बाराबंकी के बाद अब सोनभद्र में टोलकर्मियों की दबंगई, महिला वकील समेत 3 को पीटा

Back to top button