
तेलंगाना सड़क हादसे में छह मरे, कई घायल
सूर्यापेट। तेलंगाना के सूर्यापेट में सुबह करीब 5:20 बजे एक प्राइवेट ट्रैवल बस और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई अन्य गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए पुलिस ने बताया कि स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बस में कुल 42 यात्री सवार थे। हादसे की वजह तेज रफ्तार को माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।सूर्यापेट जिले के पुलिस अधीक्षक के. नरसिम्हा ने बताया कि ट्रक में औद्योगिक इस्तेमाल के लिए भारी पिलर लदे हुए थे। उन्होंने बताया कि जैसे ही बस ट्रक से टकराई, पिलर को बांधने वाली चेन टूट गई और वे बस के दाहिने हिस्से से जा टकराए। माना जा रहा है कि इससे बस में आगे बैठे लोगों की मौत हो गई। एसपी ने बताया कि दो घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया है।
पुलिस ने बताया कि तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में एक प्राइवेट ईवी बस के ट्रक से टकराने से छह लोगों की मौत हो गई और कम से कम 12 अन्य घायल हो गए। मरने वालों में छह महिलाएं शामिल हैं। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 5.15 बजे हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर कोडाड मंडल में हुई। बस में 42 यात्री सवार थे और वह हैदराबाद से आंध्र प्रदेश के एलुरु जा रही थी, तभी वह पीछे से एक ट्रक से टकरा गई।





